सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद, सैकड़ों महिलाएं परेशान
First Published:17-07-12 01:31 AM
गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विभाग बंद हो गया है। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट के ट्रेनिंग पर जाने के कारण यह सेंटर बंद हो गया है। अल्ट्रासाउंड बंद होने से हर रोज सौकड़ों महिलाओं को परेशानी ङोलनी पड़ रही है। मरीजों को प्राइवेट केंद्रों के लिए रेफर किया जा रहा है। यहां 250 से 300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। महिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 500 से 600 महिलाओं की जांच होती है। इन महिलाओं में सौ से ज्यादा को रोजाना अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है।
पिछले कई वर्षो के बाद महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था शुरू की गई थी। यहां अल्ट्रासाउंड की फीस 100 रुपये रखी गई है। पिछले कई दिनों से यह सेंटर बंद हो गया है। अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट का प्रमोशन हो गया है। उसके बाद वह कैट स्कैनिंग की ट्रेनिंग के लिए लखनऊ चले गए। इस कारण अब यह अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद है। यहां की महिलाओं को पुरुष अस्पताल में बने अल्ट्रासाउंड पर जांच के लिए जाना पड़ता है, लेकिन यहां पहले से इतनी भीड़ होती है कि अधिकतर महिलाओं का नंबर ही नहीं आ पाता।
ऐसे में महिलाओं को अस्पताल के बाहर बने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भेज दिया जाता है। यहां मरीजों से 250 से 300 रुपये तक लिए जाते हैं। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल में दलाल भी सक्रिय हो गए हैं, जो कमीशन के चक्कर में महिलाओं को अस्पताल के सामने बने केंद्र तक लेकर जाते हैं। इस संबंध में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कल्पना गुप्ता का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट एक माह की ट्रेिनग पर गए हैं। हो सकता है ट्रेनिंग के बाद उनका ट्रांसफर कहीं हो कर दिया जाय। फिलहाल जब तक किसी रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक सेंटर बंद रहेगा।ं
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
