राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
दो गार्डों को गोली मारकर 18 लाख लूटे
कानपुर,एजेंसी
First Published:16-07-12 06:33 PM
जनरलगंज कपड़ा बाजार में मंगलवार को एक साड़ी व्यापारी का पैसा बैंक में जमा कराने जा रहे दो गार्डों को दो अज्ञात लुटेरों ने गोली मार कर उनसे 18 लाख रुपये का बैग लूटकर फरार हो गये। बाद में एक गार्ड की अस्पताल में मौत हो गई।
नगर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के अनुसार कलक्टरगंज पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत जनरलगंज कपड़ा बाजार से गोवर्धन साड़ीज शो रूम से उनके दो गार्ड राम विलास तिवारी और रमेश चन्द्र गुप्ता शो रूम का 18 लाख रुपये एक बैग में लेकर बैंक जाने के लिये निकले। तभी दो युवक मोटरसाइकिल से आये और उन्होंने दोनों गार्डों को गोली मार दी और उनके हाथ से बैग लेकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि दोनों गार्डों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राम विलास तिवारी की मौत हो गई, जबकि रमेश चन्द्र गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है।
सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है और मोटरसाइकिल सवारों की तलाश में जगह-जगह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। दिन दहाड़े बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों में काफी रोष है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
