इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
मेरिट लिस्ट वालों को ही कॉलेज में एंट्री
First Published:11-07-12 11:40 PM
गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता
डिग्री कॉलेजों में इस बार एडमिशन के दौरान अफरातफरी का माहौल नहीं रहेगा। विवि की ओर से मेरिट लिस्ट जारी करने के आदेश के बाद कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इतना ही नहीं कॉलेज के माहौल के बेहतर बनाने का मौका मिल गया है।
शहर के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज ने इसके लिए पहले से प्लानिंग कर ली है। कॉलेज परिसर में केवल उन छात्रों की एंट्री होगी जिनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा। बाहरी लोगों को कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एड़ािशन के दौरान सबसे ज्यादा हंगामा एमएमएच कॉलेज में होता है। पिछले वर्ष छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। छात्र कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए थे।
इस वजह से कई बार काम रोकना पड़ा। इतना ही नहीं भारी संख्या में पुलिस बल को लगाना पड़ा। पुलिस और छात्रों के बीच काफी नोक-झोंक भी हुई थी।इस बार कॉलेजों को इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद विवि ही मेरिट लिस्ट जारी करेगा। जिस छात्र का मेरिट लिस्ट में नाम होगा उसे ही फार्म दिया जाएगा।
मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र ही कॉलेज में प्रवेश कर सकेंगे। एमएमएच कॉलेज के प्रचार्य डॉ. आर.एम. जौहरे के मुताबिक नई व्यवस्था से कॉलेज के माहौल में सुधार आएगा। साथ ही एडमिशन में ज्यादा जद्दोजहद भी नहीं करनी होगी। विवि की ओर से पहली कट ऑफ जारी होने के बाद कब तक एडमिशन लेना होगा इसके लिए भी तिथि निर्धारित की जाएगी। तय तिथि के बाद जितनी सीट खाली रह जाएगी उन्हें दूसरी लिस्ट में शामिल किया जाएगा। हालांकि अभी इसे लेकर विवि की ओर से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र इन बातों का रखें ख्याल-रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही होगा-एक छात्र छह कॉलेज चुन सकता है-मेरिट लिस्ट विवि द्वारा जारी की जाएगी-कॉलेज स्तर पर इसमें किसी प्रकार का रोल नहीं होगा-कम अंक वाले छात्र किसी के बहकावे में न आए-विवि स्तर पर मेरिट को कोई छेड़छाड़ नहीं होगी -रेगुलर एडमिशन न मिलने पर प्राइवेट का भी ऑप्शन-40 फीसदी तक अतिरिक्त सीटों पर इस बार मिलेगा एडिमिशन-पिछले साल के मुकाबले मेरिट जा सकती है डाउन
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
