बुधवार, 22 मई, 2013 | 16:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बाइपास पर डायवर्ट किए जाएंगे भारी वाहन
फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता
First Published:11-07-12 11:02 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बुधवार को पहली बार जिला प्रशासन के सक्षम निर्माण कार्य का खाका पेश किया। उन्होंने दावा किया कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक से लेकर टेलीफोन सेवा में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। 

मेट्रो रेल के मुख्य परियोजना अधिकारी एसके गुप्ता ने यह मीटिंग सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में की। परियोजना अधिकारी गुप्ता ने प्रोजेक्टर के जरिए कार्यप्रणाली की प्रेजेंटेशन पेश की। उन्होंने कहा कि हाईवे के नजदीक से गुजर रहीं बिजली, पानी, सीवरेज और टेलीफोन लाइनों को बिना किसी बाधा के हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के अलावा मेट्रो ट्रैफिक के स्मूद संचालन पर भी बराबर ध्यान देगी ।

उन्होंने कहा कि वाईएमसीए तक इस लाइन में लगभग 550 पिलर और नौ मेट्रो स्टेशनों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि जब मेट्रो के पिलर तैयार होने पर लाइन बिछाने का काम शुरू होगा तो सिर्फ रविवार को दिन-रात काम होगा। जबकि बाकी दिनों में रात में काम होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी वजह से हाईवे की चौड़ाई कम होती है तो मेट्रो प्रबंधन डिवाइडर तोड़कर हाईवे की चौड़ाई बढ़ा देगा। यही नहीं यदि मेट्रो का पिलर चौकों के बीच सड़क में आता है तो ट्रैफिक निकालने के लिए सड़क की दोनों ओर से 10-10 फुट चौड़ाई बढ़ा दी जाएगी।

क्या करेगी ट्रैफिक पुलिस
-प्रत्येक प्वाइंट पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस मेट्रो प्रबंधन के साथ मीटिंग करेगी।
-जाम से बचने के लिए व्यावसायिक वाहनों को बाईपास रोड पर किया जाएगा डायवर्ट
-जरूरत पड़ने पर ऑटो के हाईवे चलने पर भी लग सकता है प्रतिबंध
मेट्रो निर्माण स्थल तक  सामान पहुंचाने के लिए हाईवे के बजाय बाईपास रोड का इस्तेमाल करेगी।
---------------

एक पेड़ के बदले 11 पौधे लगाएंगे
मेट्रो लाइन की भेंट चढ़ने वाले पेड़ों के स्थान पर मेट्रो प्रबंधन एक पेड़ के बदले 11 पौधे लगाकर देगा। यह पौधे शहर में कहीं भी लगाए जा सकते हैं। मेट्रो शहर की हरियाली को बिल्कुल भी बिगड़ने नहीं देगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°