दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
कन्फ्यूज कर रहे हैं तत्काल टिकट से जुड़े नए नियम
कार्यालय संवाददाता गुड़गांव।
First Published:11-07-12 10:59 PM
तत्काल से जुड़े नियमों को लेकर अभी भी यात्रियों में भ्रम बना हुआ है। लिहाजा टिकट पर झड़प होना आम बात हो गई है। आरपीएफ जवान मुस्तैदी तो दिखा रहे हैं लेकिन स्थानीय निवासियों को नियम कानून समझाना उनके लिए भी आसान नही है। तत्काल से जुड़े नए नियमों के लागू होने के दूसरे दिन भी पहले दिन जैसे ही हालात रहे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शुरूआत में ऐसी परेशानी स्वभाविक है। धीरे-धीरे यात्रियों को तत्काल के नए नियमों की जानकारी होने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।
सुबह तत्काल की टिकटों के लिए भी वही काउंटर हैं जिनमें रिजर्वेशन की अन्य टिकटें जारी की जाती हैं। आठ से दस बजे तक तो टिकट जारी होने की प्रक्रिया सामान्य रही लेकिन दस बजे जब तत्काल टिकट यात्रियों के लिए काउंटर खाली करने की बात कही गई तो यात्री आरपीएफ जवानों से उलझ पड़े। तत्काल टिकट के इंतजार में खड़े यात्री लाइन में झट लग गए। जब बुकिंग क्लर्क ने उन्हें पहले टोकन नंबर लाने के लिए कहा तो नंबर चले जाने को लेकर पहले मान मुनौव्वल व बाद में कहासुनी का दौर चला। टोकन नंबर लेकर आए यात्रियों ने आगे लगने की कोशिश की तो यात्रियों में भी बहस हो गई। बुधवार को चारों काउंटरों पर 70 टिकट बने। इंजीनिरिंग छात्र सुनील ने कहा कि दलालों पर शिकंजा कसने के लिए एक आदमी को दो से ज्यादा टिकट बनवाने की इजाजत नही है। यह नियम वैसे तो टीक है लेकिन अब आप अपने दोस्तों की भी मदद नहीं कर सकते। यात्री प्रवीण ने कहा कि सुबह 10 से 12 बजे तक टिकट बुक करने का नियम बनाया गया है। रेलवे को अलग काउंटर बनाने के साथ समय भी बढ़ाना चाहिए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
