गुरुवार, 20 जून, 2013 | 10:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
'अपना घर' मामले में सबूत मिटाने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
रोहतक (हरियाणा), एजेंसी
First Published:06-07-12 11:52 AM
Last Updated:06-07-12 12:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
हरियाणा के 'अपना घर' आश्रय स्थल में रहने वाले सदस्यों के साथ हुए यौन शोषण व शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) व हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) प्रमुख एम.एस. मान ने शुक्रवार को बताया कि पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक भीम सिंह रंगा को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस महानिदेशक रांजीव सिंह दलाल ने आश्रय स्थल में रोहतक जिले के कुछ पुलिस अधिकारियों की गैर कानूनी गतिविधियों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की थी।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की एक टीम द्वारा नौ मई को अपना घर में हुए अनाचार का खुलासा किया गया था। आश्रय स्थल पर छापेमारी कर वहां रहने वाले बच्चों, लड़कियों व महिलाओं सहित करीब 100 लोगों को मुक्त कराया गया था। उसके बाद में रंगा को मामले का जांच अधिकारी बनाया गया।

अब तक इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें आश्रय स्थल की प्रभारी जसवंती, उसकी बेटी सुषमा उर्फ सिम्मी, दामाद जय भगवान व चार अन्य व्यक्ति शामिल हैं। अभियुक्तों पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, गलत तरीके से हिरासत में रखने, आपराधिक रूप से डराने-धमकाने और अनैतिक तस्करी के आरोप दर्ज किए गए हैं। रोहतक दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है।

स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) भारत विकास संघ कई वर्षों से अपना घर आश्रय स्थल चला रहा था। राज्य सरकार ने अब इसे जब्त कर दिया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°