खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
बच्चा 20 फुट गहरे गड्ढे में गिरा, बचाया गया
गुड़गांव, एजेंसी
First Published:01-07-12 10:12 PM
Last Updated:01-07-12 11:39 PM
गुड़गांव के चकुमा गांव में बिजली विभाग की ओर से खोदे गए 20 फुट गहरे गड्ढे में रविवार को एक बच्चा गिर गया लेकिन उसे तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सचिन नाम का बच्चा देर शाम पालम विहार के पास एक क्षेत्र स्थित गड्ढे में गिर गया। गांव में गड्ढा कुछ अर्थिंग कार्य के लिए खोदा गया था।
बच्चे की मां पूजा ने कहा कि सचिन हमारे घर के पास खेल रहा था। वह शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक गड्ढे में गिर गया। हमने पहले पड़ोसियों से मदद मांगी। बच्चे के माता-पिता श्रमिक का काम करते हैं और वे उसी क्षेत्र में रहते हैं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय एजेंसियों, पुलिस और जनता के सहयोग से सचिन को एक घंटे के भीतर निकाल लिया। बचावकर्मियों ने बताया कि सचिन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और वह फिलहाल ठीक है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य के मुख्य सचिव से आपदा प्रबंधन पर कल एक बैठक बुलाने को कहा है जिसमें अवैध बोरवेल के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
आपदा प्रबंधन के आलावा इस घटना या ऐसी अन्य घटनाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उनको दण्डित भी करना
By rajjan (1st-July-2012 11:09:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
