मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
झपटमार कर रहे हैं कार से वारदात
नई दिल्ली, अंकुर शर्मा
First Published:30-06-12 11:27 PM
दिल्ली की दो जिलों की पुलिस को इन दिनों एक कार ने परेशान कर रखा। इस कार से महिलाओं से झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कार से साउथ दिल्ली और साउथ ईस्ट दिल्ली में अब तक तीन से ज्यादा वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस के पास कार से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं, लेकिन अभी तक पुलिस कार तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं दूसरी ओर बदमाश लगातार झपटमारी का प्रयास कर रहे हैं।
हाल ही में अमर कॉलोनी में इस कार द्वारा वारदात का मामला सामने आया है। 16 जून को अमर कॉलोनी में महिला से झपटमारी की घटना सामने आयी। पीड़िता मधु शुक्ला ने पुलिस को बताया था कि झपटमार बाइक पर सवार होकर नहीं भागे, बल्कि एक कार से फरार हुई हैं तो पुलिस भी दंग रह गई। महिला ने बताया कि घटना सुबह करीब 7:30 बजे घटी। जिस समय वारदात हुई उस समय वह घर से टहलने के लिए निकली। पीछे से अचानक एक युवक ने उसकी चेन झपट ली और फरार हो गया। पुलिस को महिला ने कार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां तो दे दी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस घटना के बाद अभी तक इस कार से वारदात करने का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है कि पुलिस के पास कार से झपटमारी का मामला सामने न आया हो। अमर कॉलोनी में हुई वारदात के तीन दिन बाद दक्षिण जिले में बदमाशों ने फिर इसी कार से झपटमारी का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके अलावा मई में दक्षिण दिल्ली में इस कार द्वारा की गई झपटमारी का मामला भी दर्ज है। पुलिस लगातार कार की तलाश में है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
कैसे करते कार से झपटमारी
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम दो युवक देते हैं जिनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। सबसे पहले यह एक महिला को टारगेट बनाते हैं और फिर सुनसान सड़क पर एक युवक कार से उतरकर झपटमारी करता है। इस दौरान दूसरा युवक सड़क के दूसरी तरफ कार स्टॉर्ट रखता है और वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों कार में बैठकर फरार हो जाते हैं। अहम बात यह है कि बदमाश कम भीड़भाड़ के समय वारदात को अंजाम देते हैं। कार से झपटमारी ज्यादा सुरक्षित
जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि कार से झपटमारी के बाद युवक आसानी से फरार हो जाते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि पिकेट लगाकर खड़ी पुलिस आमतौर पर प्राइवेट नंबर की कार की जांच नहीं करती है। वहीं बदमाश बाइक के बदले कार में सवार होकर वारदात करना सुरक्षित मानते हैं क्योंकि कार सवारों पर पुलिस का एकाएक शक भी नहीं जाता है।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल