ब्रेकिंग
भारत और चीन ने आठ समझौतों पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली में गर्मी बरकरार, बारिश के आसार नहीं
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-06-12 11:40 AM
दिल्ली में एक दिन पूर्व हुई हल्की बारिश के बावजूद गुरुवार सुबह का न्यूनतम तापमान सामन्य से दो डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में गर्मी के साथ-साथ बादल छाए रहने की सम्भावना व्यक्त की है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार शाम से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया ''दिन में आंशिक बादल छाए रहने की सम्भावना है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।'' सुबह 8.30 बजे वातावरण में 63 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। गौरतलब है कि बुधवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.2 और 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
साहेब बरसात कब होगी, राजस्थान (अलवर) में समथिंग डेट बताई
By rajendra yadav (30th-June-2012 11:55:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
