रविवार, 19 मई, 2013 | 17:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सीवर जाम से त्रस्त लोगों ने लगाया जाम
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
First Published:23-06-12 10:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सीवर जाम की समस्या से त्रस्त होकर शनिवार को डबुआ कॉलोनी के लोगों ने डबुआ कॉलोनी चौक पर जाम लगा दिया। सीवर जाम खुलने का आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम खोल दिया। जाम करीब करीब दो घंटे रहा।

डबुआ कॉलोनी के 27 फुट रोड पर सीवर जाम होने से दूषित पानी घरों में घुस गया है। लोगों ने सीवर जाम की शिकायत नगर निगम कार्यालय में की थी, लेकिन निगम कर्मचारियों ने सीवर खोलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इससे परेशान होकर शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों ने डबुआ कॉलोनी चौक पर लोहे पाईप डालकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से वाहन चालकों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों  से सीवर साफ करवाए जाने का आश्वासन मिलने पर लोगों ने करीब साढ़े ग्यारह बजे जाम खोल दिया। जाम में शामिल रविंद्र भाटी, अजय गुप्ता और अशोक सिंह ने बताया कि 72 घंटे के अंदर सीवर जाम की समस्या हल नहीं हुई तो वे नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°