गुरुवार, 23 मई, 2013 | 09:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
महिला ने लगाया आरोप, कई दफा किया गया बलात्कार
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
First Published:23-06-12 10:20 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
खानपुर में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की कंपनी के मालिक के रिश्तेदार पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोपी सैनिक फार्म में रहता है, जबकि बलात्कार महिला के घर पर और सैनिक फार्म में कई दफा किया गया है। महिला की शिकायत के अनुसार उसे बार-बार धमकाया गया और चुप रहने को कहा गया। अब हालत यह है कि उसका पति उसे छोड़कर चला गया है। पेशे से फैशन डिजाइनर महिला को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है और अब वह किसी तरह अपनी जीवन यापन कर रही है। महिला के अनुसार उसने नेब सराय थाना, साकेत थाना और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के चक्कर कई दफा लगाए हैं लेकिन कोई परिणाम नहीं मिला है। अब उसने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और महिला आयोग सहित कई स्थानों पर दस्तक दी है।

पीड़िता का कहना है कि पहले उसके पति के बॉस और उनका भतीजा उनके घर पर आता था। इसके बाद अचानक एक दिन उसने एसएमएस के जरिए शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे उसने नजरअंदाज किया। लेकिन, एक दिन जबरन घर में घुसकर उसने शारीरिक संबंध बना लिए। महिला एक इसके बाद आत्महत्या का प्रयास भी किया। इसी बीच उसके पति को भी इस कांड की सूचना मिल गई। जब महिला अकेले हो गई, तो उसे पहुंच की धौंस देकर आरोपी ने कई दफा बलात्कार किया गया। इसकी शिकायत लेकर जब वह दक्षिणी दिल्ली के साकेत और नेबसराय थाने में गई तो उसे कथित तौर पर समझौता करने का दबाव बनाया गया। अब वह इंसाफ के लिए जगह-जगह भटक रही है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°