प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल
मुख्यमंत्री ने लुटियन जोन में जलापूर्ति घटाने का दिया निर्देश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 11:19 PM
नई दिल्ली के लुटियन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अन्य क्षेत्रों में वितरण में सुधार लाने के लिए अपने निवास समेत इस संभ्रात इलाके में पानी की आपूर्ति में कमी लाने का आदेश दिया है।
दिल्ली कच्चे पानी की आपूर्ति में कमी आने से पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा से कच्चे पानी की आपूर्ति में कमी के कारण दिल्ली के पानी के कमी से जूझने को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्याधिकारी को पानी का समान वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि हर परिवार को उचित मात्र में पानी मिले।
उन्होंने कहा कि उन्होंने डीजेबी के मुख्य कार्याधिकारी और एनडीएमसी के अध्यक्ष को लुटियन बंगला जोन तथा उसके आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति घटाने का निर्देश दिया है। दीक्षित ने डीजेबी को लुटियन बंगला जोन में स्थित तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पर उनके निवास में भी जलापूर्ति घटाने का निर्देश दिया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
