चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
राजधानी में लूट से दहशत, भजनपुरा में 20 लाख लूटे
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 10:22 PM
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में लूट की लगातार हुई घटनाओं से लोगों में दहशत एवं खौफ का माहौल व्याप्त है। बदमाशों ने सोमवार को दिन दहाडे़ भजनपुरा इलाके में दो व्यक्तियों को गोलीमार कर 20 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना में घायल पंकज एवं दिनेश को स्थानीय गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हें सात गोलियां लगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पंकज एवं दिनेश दो थैलों में 26 लाख रुपए ले जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने इनके घर के निकट ही अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी और जिस बैग में 20 लाख रुपए रखे थे उसे लेकर फरार हो गए जबकि छह लाख रुपए बच गए।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात बसंत विहार इलाके में राव तुलाराव मार्ग पर स्थित एक निजी बैंक के एटीएम को कटर से काटकर 14 लाख रुपए लूट लिए। लूट की एक अन्य घटना खजूरी खास इलाके में यमुना विहार के रहने वाले एक तेल कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई और बदमाशों ने पिस्तौल की नौंक पर उससे पांच लाख 18 हजार रुपए लूट लिए।
राजधानी के अन्य इलाकों से भी लूटपाट की खबरें हैं। हालांकि इन घटनाओं की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार कल देर रात बदमाशों ने एटीएम को कटर से काटकर 14 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना के बाद से एटीएम बूथ पर तैनात सुरक्षा गार्ड फरार है।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से भी अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नही हुई है।
सूत्रों ने बताया कि खजूरी खास इलाके में सेल्स मैन से हुई लूट की घटना को तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अंजाम दिया जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
