बुधवार, 22 मई, 2013 | 13:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
 
मंगोलपुरी में ब्लेडमार गिरोह के आतंक से दहशत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 10:21 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बाहरी दिल्ली के मंगलोपुरी इलाके में ब्लेडमार बदमाशों के फिर से सक्रिय होने से महिलाओं में भारी दहशत एवं असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने रविवार रात पुष्पा नामक एक महिला को सर्जिकल ब्लैड से हमला कर घायल कर दिया जिसे स्थानीय संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला पर दो बदमाशों ने उस समय हमला किया जब वह रोहिणी से अपनी ड्यूटी से लौट रही थी। यह हमला मंगोलपुरी एक्स ब्लाक स्थित बस स्टैंड पर हुआ। इस इलाके में पिछले एक वर्ष से ब्लैडबाज गिरोह के बदमाशों का आतंक रहा है और एक दर्जन से अधिक महिलाएं एवं लडकियां इसका शिकार हो चुकी है।

इन घटनाओं के बाद पुलिस एक गिरोह के कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर ब्लेडबाज गिरोह के सफाया करने का दावा भी किया था किंतु ताजा घटना से महिलाओं में दहशत एवं असुरक्षा का माहौल है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°