बुधवार, 19 जून, 2013 | 07:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
दिल्ली में बूंदाबांदी, आंधी की सम्भावना
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 12:22 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली में 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ''बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।'' न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो इस समय का औसत तापमान है।
सुबह 8.30 बजे नमी 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री ऊपर 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°