खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
रक्तदाता दिवस पर रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
कार्यालय संवाददाता गुड़गांव।
First Published:14-06-12 09:23 PM
रक्तदान तो किया ही और रैली निकालकर लोगों को जागरूक भी किया। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर सिविल अस्पताल से रैली निकाली गई। हाथ में बैनर लिए अस्पताल के महिला एवं पुरूष स्टाफ ने इसमें हिस्सा लिया। रैली सिविल अस्पताल से होती हुई गुरूद्वारा चौक, मोर चौक, पुलिस लाईन होती हुई सिविल अस्पताल पहुंची। इस दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व व इसे नैतिक जिम्मेदारी समझने के बारे में बताया गया। स्टाफ ने लोगों से रक्तदान कर सही मायने में हीरो बनने की अपील की। इस दौरान अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसके जरिए 31 यूनिट रक्त जमा हुआ। रक्तदान में अस्पताल स्टाफ के अलावा मरीजों के परिजनों व बाहरी लोगों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने आई महिलाओं में 12 महिलाओं को हीमोग्लोबिन की कमी के चलते निराश लौटना पड़ा। सीएमओ प्रवीण गर्ग ने महिलाओं को पौष्टिक खाने के माध्यम से हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने का संदेश दिया। साथ ही रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर कीं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
