पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम...
चौराहों पर जाम से परेशान रहे लोग
फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता
First Published:14-06-12 09:22 PM
शहर में अलग-अलग चौराहों पर जाम लगाए जाने से बृहस्पतिवार को लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक पर पानी की किल्लत को लेकर रोड जाम किया गया था तो बीके चौक पर मेयर को हटाने के लिए बीके चौक जाम कर दिया गया।
पानी की किल्लत को लेकर मुजेसर गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को करीब 10 बजे रेलवे फाटक के पास जेसीबी मशीन और ऑटो रिक्शे खड़े कर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लाइन लग गई। रोड जाम की सूचना मिलने पर मौके पर मुजेसर थाना एसएचओ संदीप कुमार और नगर निगम के एसडीओ मोहम्मद फारुक पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। मोहम्मद फारुक ने गुस्साई महिलाओं को बताया कि पानी की किल्लत में नगर निगम की बिल्कुल भी लापरवाही नहीं है। कुछ समय से लाइन की खुदाई का काम चल रहा है। वहीं बिजली कटौती भी ज्यादा हो रही है। जिस कारण पानी की आपूर्ति में बाधा आ रही है। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। करीब पौने घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
दूसरी ओर, राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी के किसान मजदूर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम ने मेयर को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर को अपने समर्थकों के साथ बीके चौक पर जाम लगा दिया। जिससे यहां वाहन रेंग-रेंग कर चलने लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था कि नगर निगम मेयर अशोक अरोड़ा जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर के कार्यकाल में कई घपले हुए हैं। इसलिए उन्होंने खुद ही पद छोड़ देना चाहिए या फिर उन्हें पदमुक्त किया जाए। थोड़ी देर बाद पुलिस ने बीके चौक को जाम मुक्त करवा दिया।
पहाड़ी से शव बरामद
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पहाड़ी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। यह मामला हत्या का माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल