अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
12 करोड़ का पानी खरीदकर पीते हैं महानगर के लोग
First Published:10-06-12 11:26 PM
गाजियाबाद। हिन्दुस्तान टीम
भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। महानगर में रोजाना करीब दो लाख लोगों को पानी के लिए प्राइवेट सप्लायर के भरोसे रहना पड़ता है। इसके लिए होने वाला भुगतान प्रतिमाह 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। लोग इसके लिए नगर निगम को जिम्मेदार मानते हैं, जबकि नगर निगम संसाधनों का रोना रोता है। महानगर की आबादी 16 लाख से ज्यादा है, लेकिन निगम के पेयजल संसाधन 15 लाख आबादी के बराबर भी नहीं हैं। साल दर साल शहरी आबादी में इजाफा हो रहा है, लेकिन निगम उस हिसाब से योजना नहीं बना पा रहा है।
शहर में पानी के लिए कितनी मारामारी मची है इसका ताजा उदाहरण गरिमा गार्डन कॉलोनी की 50 हजार की आबादी है। कालोनी में रहने वाले लोगों पर इस बार की गर्मी कुछ ज्यादा ही कहर बरपा रही है। यहां रहने वाले हर घर में लोगों को पीने का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। कारण यह है कि गरिमा गार्डन कालोनी में लगे करीब 16 हैंडपंप नगर निगम की लापरवाही के चलते सालों से बंद पड़े हैं।
भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सालों से इलाके में न तो पार्षद दिखाई दिया और न ही नगर निगम का कोई अधिकारी इलाके में दौरे पर आया। 20 रुपये का जार कर रहा पूर्तिबाजार में 20 लीटर पानी का जार 20 रुपये से लेकर 70 रुपये तक में उपलब्ध है।
अगर दो लाख लोग रोज 20 रुपये का पानी खरीदते हैं तो यह महीने का करीब 12 करोड़ का बैठता है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में खारा पानी होने से कई इलाकों में पानी के जार खरीदना लोगों की मजबूरी है। इसके साथ ही वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में भी जार तथा वाटर जग की जबरदस्त डिमांड रहती है। निगम ने ट्यूबवेल पर नहीं लगाए जेनरेटरभीषण गर्मी के बावजूद इस बार नगर निगम ने ट्यूबवेलों पर जनरेटर नहीं लगवाए हैं। दो-तीन वर्षो से निगम हर बार गर्मियों में 30-40 जनरेटर किराए के मंगवाता था, जिन्हें ट्यूबवेलों पर लगाया जाता था।
इससे अंधाधुंध बिजली कटौती में भी जलापूर्ति संभव हो जाती है। इस बार निगम ने जनरेटर नहीं मंगवाए हैं।
मीटरपारा 41.8 डिग्री सेल्सियस पानी 400 एमएलडी पावर 13-17 घंटे आपूर्ति--------------------शहर में जलापूर्ति की स्थिति वर्ष मांग आपूर्ति गंगाजल 2011 505 404 72 2021 710 550 112 अनुमानित (पानी की मात्रा एमएलडी में है और प्रतिदिन के हिसाब से मांग व आपूर्ति है।) नगर निगम के संसाधन अपर जलाशय- 61 भूमिगत जलाशय- 16 गंगाजल आपूर्ति- 72 एमएलडी (प्रतिदिन )भूजल की सप्लाई - 404 एमएलडी (प्रतिदिन) आबादी के लिए मांग- 504 एमएलडी (प्रतिदिन) प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की जरूरत- 217 लीटरआपूर्ति- 135- 140 लीटर नलकूपों की संख्या- 23410 एचपी के नलकूप - 115 शहर में कुल पाइप लाइन- करीब 3700 किलोमीटर लम्बीहैंडपंपों की संख्या - 5034
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
