सोमवार, 20 मई, 2013 | 12:44 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
गर्मी की छुट्टी में बंद घरों से माल साफ करने
First Published:04-06-12 11:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
 नोएडा। कार्यालय संवाददाता

अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार सहित बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो बंद घर की रखवाली की इंतजाम करके ही जाएं! कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का खुलासा किया है जो बंद घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। गैंग में शामिल बदमाश मास्टर चाबी से ताला खोलकर माल पर हाथ साफ कर देते थे। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार इनके पास से 11 मोबाइल, दो लैपटॉप, टीवी, रिमोट, 15 डुप्लीकेट चाबियां समेत तीन विदेशी घडिम्यां बरामद की हैं। पुलिस ने नवादा निवासी मोहन सिंह राजपूत, खोड़ा निवासी ब्रजनंदन, हेमराज व नेता नामक बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस गैंग का सरगना मोहन सिंह है और शहर में एक दर्जन से अधिक चोरियों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने फिलहाल पूछताछ कर तीन मामलों का खुलासे करने का दावा किया है। ये बदमाश खासतौर से गार्मियों की छुट्टियों में बंद पड़े घरों व फ्लैट में चोरी करते थे। बदमाश अपने साथ चाबियों के गुच्छे रखते थे। गैंग ने सेक्टर-20 व 49 क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एसपी सिटी योगेश सिंह का कहना है कि ये चोर काफी शातिर हैं। ये लोगमास्टर चाबी से ताला खोलकर चोरी करते थे। एसएसपी ने इस गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°