राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
एक्सप्रेस वे पर बाइक ट्रक में घुसी, एक की मौत
First Published:04-06-12 11:35 PM
ग्रेटर नोएडा/कार्यालय संवाददाता
एक्सप्रेस-वे पर खराब खड़े एक ट्रक में रविवार की दोपहर एक बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक ग्रेटर नोएडा से दिल्ली सरिता बिहार जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आजमगढ़ का रहने वाला प्रकाश चौबे परिवार के साथ दिल्ली के सरिता विहार में रहता था। प्रकाश शीशे लगाने का काम करता है। प्रकाश का ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम चल रहा है। रविवार की सुबह प्रकाश अपने साथी महेन्द्र सिंह के साथ ग्रेटर नोएडा, साइट पर आया था। महेन्द्र भी सरिता विहार का रहने वाला है।
महेन्द्र की शीशे की दुकान है। दोपहर में दोनों बाइक से नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से दिल्ली जा रहे थे। अमन बिल्डर्स के प्रोजेक्ट के सामने उनकी बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। ट्रक का एक्सल टूट गया था, जिसके कारण सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, घायल महेन्द्र को पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। मामले में अभी परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है।-
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत31 मई को सड़क दुर्घटना में घायल हुए अशोक वर्मा की रविवार को मौत हो गई। एडब्लूएचओ सोसायटी में रहने वाले अशोक वर्मा एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल अशोक का यर्थाथ अस्पताल में इलाज चल रहा था। भर्ती करने के समय से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
