29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
बीटेक, एमबीए और एमसीए के सौ छात्रों को ठग कंपनी
First Published:04-06-12 11:35 PM
नोएडा। कार्यालय संवाददाता
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं से जॉब के नाम पर एक सॉफ्टवेयर कंपनी के संचालकों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर-10 स्थित कंपनी के संचालकों ने छात्र-छात्राओं के बढ़ते दबाव के बाद ऑफिस ही बंद कर दिया। रविवार को ऑफिस बंद होने के बाद सौ से अधिक छात्र-छात्राएं कोतवाली सेक्टर-20 पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर छात्रों को वापस किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-10 स्थित डी ब्लॉक में वीरीटेक टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर नामक कंपनी है। इस कंपनी ने सैकड़ाें छात्र- छात्राओं के इंटरव्यू मार्च में लिए। इनमें सभी छात्र-छात्राएं बीटेक, एमबीए व एमसीए डिग्रीधारक हैं।
इन सभी छात्र- छात्राओं से एडवांस के रूप में 30 से 50 हजार रुपये लिए और दो महीने तक फील्डवर्क करने को कहा गया। कंपनी संचालकों ने फील्ड वर्क के बाद योग्यता के अनुसार सैलरी देने की बात कही। पिछले सप्ताह सभी लड़कों के दो महीने का फील्ड वर्क पूरा हो गया। इसके बाद नौकरी और सैलरी की मांग करने लगे। कंपनी की एचआर हेड वर्षा सिंह व आदित्य ने रविवार दोपहर को छात्रों को बुलाया। जब छात्र रविवार दोपहर के बाद वहां पहुंचे तो ऑफिस बंद था। कंपनी के सभी अधिकारी व कर्मचारी का मोबाइल बंद था।
इसके बाद सभी पीडिम्त लोग कोतवाली पहुंचे और शिकायत की। छात्रों ने कंपनी के एमडी विनोद माथुर, अमित कुमार, एचआर हेड वर्षा सिंह व आदित्य के खिलाफ शिकायत की है। एसपी सिटी योगेश सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी को भी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नेटवर्किंग व विज्ञापन से बुलाते थे छात्र ये शातिर बीटेक व मैनेजमेंट के छात्रों को अपने नेटवर्किंग व विज्ञापन के माध्यम से फंसाते थे। इस कंपनी के विज्ञापन नेट व अखबारों में दिए जाते थे। वहीं ई मेल व सोशल नेटवर्किंग साइट से भी छात्र-छात्राओं को लुभाते थे और उज्ज्वल भविष्य के बारे में जानकारी देते थे। पेमेंट लेते थे कैशपीडिम्त छात्र-छात्राओं के मुताबिक कंपनी की एचआर हेड वर्षा सिंह व आदित्य पैसे लेते थे। पैसे सिर्फ कैश के रूप में लिए जाते थे।
हालांकि कई बार इसको लेकर छात्रों को शक भी हुआ लेकिन वे फंसते चले गए। पहले भी हुए हैं ऐसे मामलेअप्रैल 2012- सेक्टर-63 की कंपनी ने छात्रों के साथ की धोखाधड़ीअप्रैल 2012- सेक्टर-10 की कंपनी के संचालकों के खिलाफ छात्रों ने किया हंगामा जनवरी: 2012: सेक्टर-4 में बीटेक छात्रों से हुई ठगीनवंबर 2011- सेक्टर-64 में छात्रों से एडवांस लेकर कंपनी भाग गई 07 मार्च: सेक्टर-20 में तीन छात्राओं के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये की ठगी। 30 मार्च : सेक्टर-63 स्थित एक आईटी कंपनी ने इंजीनियरिंग के छात्रों से लाखों रुपये ठगे26 नवंबर : सेक्टर-11 स्थित एचसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे26 अप्रैल : केातवाली-20 के तहत रोजगार योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगीबरतें सावधानी- नेट या विज्ञापन के माध्यम से कंपनी को तवज्जो न दें- कंपनी के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें- कंपनी में काम करने वाले पुराने लोगों से बातचीत करें- पैसे जमा करने से पहले स्थानीय पुलिस से भी पता कर लें- कंपनी की संबद्धता के बारे में भी पता करें
01

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
Police will do nothing forget your money police will take money from company and never do any thing as no FIR has written and they never write as such people pay in advance to police there are many cases like mediapoint in delhi it take 70000 from telecom engg and also make them worke for 2 months for free in training then never take them so people hhad work also for to days in various state not office job but fild work you have to pay for traveling daily to other city around 300rs also food 200rs and you have to stay in hotel 300rs daily
By Namess (5th-June-2012 11:37:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
