शनिवार, 18 मई, 2013 | 23:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
शहर में गिर रहा है शिक्षा का स्तर
शाहनवाज आलम फरीदाबाद।
First Published:04-06-12 10:54 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
शिक्षा का हब बन रहे शहर में शिक्षा का स्तर तेजी से गिर रहा है। इस बात की तस्दीक सोमवार देर शाम हरियाणा बोर्ड के जारी बारहवीं का रिजल्ट करता है। जिसमें फरीदाबाद 60.51 पास प्रतिशत लेकर प्रदेश के 21 जिलों में बीसवें पायदान पर रहा है। पिछड़ा जिला मेवात भी इसे आगे रहा है। हरियाणा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी फरीदाबाद प्रदेश में 18वें पायदान पर था।
शिक्षा विभाग की लाख कोशिश की बावजूद शहर में शिक्षा का स्तर बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सर्वशिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने पिछले वित्तिय वर्ष में करीब सौ करोड़ रुपये खर्च किए थे। जिसमें सीनियर सेकेंडरी स्तर पर छात्रों को उच्च तकनीक और बेहतर शिक्षकों की मदद ली गई थी। यहां तक शिक्षकों को पढ़ाने के नए तौर तरीके और बदलते वक्त के साथ कैसे आसानी से पढ़ाया जाय, इसके लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बावजूद स्कूलों के रिजल्ट में कोई सुधार नहीं हुआ।
हैरानी की बात यह है कि शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में पिछड़े मेवात ने भी फरीदाबाद और पलवल दोनों को पछाड़ दिया। वहीं बारहवीं रिजल्ट में गुड़गांव ने तेजी से उपलब्धि हासिल की है। जहां गुड़गांव तीसरे स्थान पर है। वहीं मेवात नौवें और पलवल दसवें पायदान पर है। एक ओर जहां फरीदाबाद पिछले तीन साल में दो आईआईटी और एक आईएएस टॉपर दिए हैं। वहीं फरीदाबाद बारहवीं परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले करीब सात फीसदी रिजल्ट में गिरावट हुई है।
बारहवीं के नतीजे 65 फीसदी पार करने पर बोर्ड भले ही अपने पीठ थपथपा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बार स्कूलों को बेहतर रिजल्ट करने के लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों को चालीस अंक तक की ग्रेस दी है। सबसे ज्यादा ग्रेस भाषा में बोर्ड ने सबसे ज्यादा 14 अंक, वहीं सांइस में गणित में छात्रों को सात से दस अंक और कॉमर्स में पांच अंक तक ग्रेस दिया है। वहीं अन्य विषयों में भी दो से सात अंक तक ग्रेस दिए हैं।
शिक्षा का गिरते स्तर पर कई स्वयं सेवी संस्थाएं चिंता जाहिर कर चुकी है। वर्ष 2011 में जारी एनुअल स्टेट्स ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट के अनुसार आठवीं के करीब 73 फीसदी छात्रों को गणित का भाग नहीं आता, वहीं करीब 88 फीसदी छात्रों को कक्षा दो के हिन्दी पुस्तक पढ़ना नहीं आता। ऐसे में जब आधारभूत शिक्षा में कमी हो, तो बारहवीं परीक्षा परिणाम में बेहतर की उम्मीद बेईमानी लगती है।
जानकारों की मानें तो राज्य में सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली से बोर्ड का परिणाम गिरा है, जबकि वार्षिक परीक्षा प्रणाली में बेहतर परीक्षा परिणाम आते थे। वहीं दूसरी ओर खाली शिक्षकों के पद और अधिकारियों का टीचिंग इंस्पेक्शन भी नहीं होती है। जिससे रिजल्ट लगातार खराब हो रहा है।  जानकारों का दावा है कि कुल परिणाम का पचास फीसदी छात्रों ने न्यूनतम अंक प्राप्त कर परीक्षा पास किया है। वहीं शिक्षा के सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने 2006-07 सत्र में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया था।
----------------------------
लड़कियों ने बाजी मारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों के 52.54 फीसदी के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत 71.25 रहा है। प्रदेश स्तर पर 67.82 फीसदी छात्र-छात्रएं सफल रही। यहां भी लड़कियों का दबदबा रहा है। लड़कों के मुकाबले 17 फीसदी अधिक लड़कियों ने बाजी मारी है।
बहरहाल, शिक्षा बोर्ड के मुताबिक मार्च में आयोजित बारहवीं परीक्षा में शहर के 14181 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे थे। जिसमें से 13995 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 8469 परीक्षार्थी ही पास हुए यानी 60.51 फीसदी रिजल्ट रहा। परीक्षा में 8030 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इनमें 4219 लड़के पास हुए। यानी 52.54 फीसदी पास हुए। वहीं परीक्षा में 5965 लड़कियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 4250 लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। यानी 71.25 फीसदी लड़कियां आगे रही। जिले स्तर पर करीब 19 फीसदी लड़कियों लड़कों के मुकाबले आगे रहे।

रमेश डागर, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन:  आरटीई के कारण बच्चाों में पढ़ने की प्रवृत्ति कम हो गई है। प्राइवेट स्कूलों में रिजल्ट खराब आने की वजह कॉपी जांच है। सरकारी शिक्षकों को कॉपी जांचने का शुल्क में इजाफा किया जाय।

डीसी चौधरी, बल्लभगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी: शिक्षा व्यवस्था में कमी आई है। शिक्षकों के खाली पद, शिक्षकों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति कमी के यह परिणाम है। काम के दबाव में सही से मॉनिटरिंग हो नहीं पाती है। यह भी इसकी वजह है।

---------------------------------
आज जारी होगा हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं का परीक्षा परिणाम पांच जून को जारी होगा। इस बात की जानकारी बोर्ड के प्रवक्ता मीनाक्षी शर्मा ने जारी बयान में दिया है।

उन्होंने बताया कि बारहवीं के नतीजे पांच जून को बीएसएनएल मोबाइल पर एसएमएस के जरिए घर बैठे अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके अलावा छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड मुख्यालय पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 01664-254000 पर सुबह 9 बजे से फोन कर जान सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रिजल्ट के आधार पर जिन परीक्षार्थियों ने सितम्बर-2012 की रि-अपीयर/अतिरिक्त विषय/अंक सुधार की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भेजने हैं, वे 640 रुपए वाला आवेदन पत्र 25 जून तक बिना विलम्ब शुल्क जमा करवा सकेंगे। 2 जुलाई तक 100 रुपए एवं 4 जूलाई तक 300 रुपए और 31 जुलाई तक जमा करवाने पर 1000 रुपए विलम्ब शुल्क देना होगा । उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र बोर्ड द्वारा रजिस्टर्ड पुस्तक विक्रेताओं, बोर्ड के जिला समन्वय केंद्रों और बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
-----------------------------------
हरियाणा बोर्ड की बारहवीं रिजल्ट पर एक नजर
जिला  कुल छात्र पास छात्र पास  लड़के लड़कियां
      फीसदी   (पास फीसदी)
सोनीपत 17826 14177 79.53 73.86 86.78
झज्जर  9808 7492 76.39 69.5  83.45
गुड़गांव 11818 8398 71.06 63.71 79.96
रोहतक 13207 9340 70.72 62.46 81.1
महेंद्रगढ़ 12229 8595 70.28 65.45 76.17
जींद  16485 11299 68.54 59.67 79.68
भिवानी 21074 14333 68.01 60.42 77.37
पानीपत 12027 8110 67.43 60.31 77.6
मेवात  3530 2373 67.22 62.51 81.21
पलवल 12641 8489 67.15 60.77 78.58
रेवाड़ी  10970 7124 64.94 57.01 74.37
कुरुक्षेत्र 10462 6723 64.26 58.5  71.87
कैथल  12630 8104 64.16 56.42 74.52
पंचकुला 3483 2228 63.97 52.22 76.29
अंबाला 10181 6429 63.15 54.22 72.94
सिरसा  11923 7497 62.88 53.68 73.31
हिसार  21030 13066 62.13 51.99 75.25
फतेहाबाद 9302 5708 61.36 52.05 73.4
करनाल 14184 8626 60.82 49.53 73.89
फरीदाबाद 13995 8469 60.51 52.54 71.25
यमुनानगर 11337 6735 59.41 52.05 67.95

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°