बुधवार, 19 जून, 2013 | 06:45 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
‘मेट्रो से तम्बाकू के विज्ञापन हटाए जाएं’
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-06-12 08:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
तम्बाकू के खिलाफ काम करने वाले एक स्वयं सेवी संगठन (एनजीओ) ने दिल्ली मेट्रो में तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापनों पर चिंता जतायी है। संगठन ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से इस तरह के विज्ञापन हटाने के लिए कहा है।

एनजीओ ‘हेल्थ रिलेटेड इनफार्मेशन डिस्सेमिनेशन अमंग यूथ’ (एचआरआईडीएवाई) ने शुक्रवार को डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह को लिखे पत्र में कहा कि राजीव चौक, कश्मीरी गेट व केंद्रीय सचिवालय जैसे कई प्रमुख व व्यस्ततम मेट्रो स्टेशनों पर चैनी चैनी, कूल लिप, दिलबाग, राजदरबार जैसे तम्बाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष रूप से विज्ञापन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कई दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के नजदीक मिलने वाली फीडर बसें पूरी तरह से तम्बाकू विज्ञापनों से रंगी होती हैं। एनजीओ ने इस बात पर चिंता जतायी कि देश में मुंह के कैंसर के 90 प्रतिशत मामले गुटखा या धुआंरहित तम्बाकू के सेवन का नतीजा होते हैं।

सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (2003) तम्बाकू उत्पादों के किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष विज्ञापन को प्रतिबंधित करता है। पत्र में कहा गया है कि विभिन्न मेट्रो स्टेशंस पर ऐसे कुल 20 विज्ञापन हैं। इन स्टेशनों से करीब 15 लाख यात्री गुजरते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि डीएमआरसी इन विज्ञापनों को हटाने के लिए तुरंत कदम उठाए और कानून का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना ठोके।

पत्र के साथ मेट्रो स्टेशनों पर तम्बाकू विज्ञापनों के फोटोग्राफ्स भी भेजे गए हैं। पत्र में अंत में लिखा गया है कि हमें मेट्रो स्टेशनों पर व रेलों में तम्बाकू नियंत्रण संदेश फैलाने में डीएमआर के साथ सहयोग करने में खुशी होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°