राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
एक करोड़ कि लागत से चमकेगा डायट
First Published:16-05-12 12:44 AM
हापुड़। हमारे संवाददाता। पंचशील नगर व गाजियाबाद जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का जल्द ही कायापलट होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही डायट में प्रशिक्षणार्थियों को अत्याधुनिक सुविधा से लैस क्लास रूम से लेकर हॉस्टल की सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही ऑनलाइन पुस्तकालय की सुविधा भी दी जाएगी। डायट में प्रत्येक वर्ष मेरिट के अधार पर 200 अभ्यर्थियों को दाखिला होता है, लेकिन डायट में सभी तरह की सुविधा न होने के कारण प्रशिक्षणार्थियों को परेशानी होती है। डायट में हॉस्टल की सुविधा नहीं है, जिसके कारण बाहर के प्रशिक्षणार्थियों को बाहर रहना पड़ता है।
डायट में प्रशिक्षणार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके लिए प्रशिक्षणार्थियों द्वारा डायट प्राचार्य से क्लास रूम में डेस्क लगाने की मांग की गई थी। कितने की लागत से होगा डायट का विकासजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का विकास एक करोड़ रुपये की लागत से होगा।
इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।200 प्रशिक्षणार्थियों के लिए बनेगा हॉस्टलडायट परिसर में 200 प्रशिक्षणार्थियों के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। हॉस्टल के निर्माण होने से दूर के प्रशिक्षणार्थियों को लाभ होगा। हॉस्टल लड़के व लड़कियों दोनों के लिए बनाए जाएंगे। अभी तक डायट में हॉस्टल की सुविधा नहीं है।
हॉस्टल कि सुविधा न होने से दूर के प्रशिक्षणार्थियों को आने जाने में परेशानी होती है। क्लास रूम का होगा निर्माणडायट में नए आठ क्लास रूम का निर्माण होगा। जिसमें सभी क्लास रूम में डेस्ट की व्यवस्था होगी। वर्तमान में कम क्लास रूम होने के कारण दूसरे रूम में क्लास चलाए जा रहे हैं।
पुस्तकालय का होगा निर्माण
डायट में बड़ा पुस्तकालय का निर्माण होगा, जिसमें एक साथ 100 से अधिक प्रशिक्षणार्थी पढ़ सकें। इसके साथ ही पुस्तकालय में किताब खोजने में परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी किताब के नाम कंम्यूटर पर डाउनलोड कर दिए जाएंगे। इससे जो किताब खोजना हो किताब का नाम लिखते ही पूरी जानकारी मिल जाएगी।
क्रांफ्रेंस हॉल का होगा निर्माणडायट में एक बड़े क्रांफ्रेस रूम का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक साथ 50 लोग बैठ सकें। वर्तमान में डायट में क्रांफ्रेंस रूम की व्यवस्था नहीं है।पूर्ण रूप से होगा कंम्यूटरीकृतडायट को पूर्ण रूप से कंम्यूटरीकृत किया जाएगा, जिससे एक क्लिक करते ही डायट की सारी जानकरी मिल जाएगी।
क्या हैं सुविधाएंक्लास रूम -6लाइब्ररी - 1क्रांफ्रेंस रूम नहीं हॉस्टल की सुविधा नहीं क्या कहते हैं प्रशिक्षणार्थी डायट में सभी तरह के सुविधा हो जाने से प्रशिक्षणार्थियों को लाभ होगा। हॉस्टल की सुविधा न होने से प्रशिक्षणार्थियों को परेशानी होती है। इसके लिए डायट प्राचार्य से कई बार मांग की गई है।
सचिन कुमार, डायट प्रशिक्षणार्थी अधिकारी बोले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को सभी तहर की सुविधा से लैस किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षणार्थियों को सभी तहर की सुविधा दी जा सके। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजा गया है। मो. अल्ताफ अन्सारी, प्रभारी प्राचार्य डायट
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
