उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, बीजेपी का वॉकआउट नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, बीजेपी का वॉकआउट कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
पाकः सरबजीत हत्या मामले में 38 की गवाही
बीमार आडवाणी आरएसएस प्रमुख से नहीं मिलेंगे
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, बीजेपी का वॉकआउट तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
तीन सौ वाहनों से उतारी काली फिल्म
First Published:12-05-12 10:26 PM
गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन। हिटी शनिवार को करीब चार घंटे के अभियान में तीन सौ गाड़ियों की काली फिल्म उतारी गई और इनके चालान काटे गए।
शनिवार को एसएसपी प्रशांत कुमार ने खुद अभियान की कमान संभाली और पुलिसकर्मियों को चौराहों पर अभियान में लगा दिया। शहर के आठ व्यस्त चाराहों पर चले अभियान में कोई 10 जनपथ का धौंस देता रहा तो कोई पुलिस-प्रशासन के बड़े अफसरों का। कई नेताओं की गाड़ियों के शीशे पर चढ़ी रंगीन फिल्मों को उतार दिया गया। दोपहर दो से छह बजे तक एक साथ सभी चिहिन्त 8 जगहों पर अभियान चला।
सभी जगहों पर पुलिस अधिकारियों के साथ 25-25 पुलिस और ट्रैफिक के जवान इस काम में लगे। यूपी गेट, महाराजपुर बार्डर, ज्ञानी बार्डर, मोहन नगर और सीआईएसएफ कट पर गाड़ियों से ब्लैक फिल्म उतारने के दौरान पुलिस को कई बार लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा। मोहननगर चौराहे पर एसपी सिटी शिव शंकर यादव की मौजूदगी में गाड़ियों का चालान कटा तो वहीं यूपी गेट और महाराजपुर बार्डर पर एसपी एसएसपी प्रशांत कुमार व एसपी ट्रैफिक ने कारों से काली फिल्में उतरवाई। मैं तो 10 जनपथ से हूं साहब..पुराने बस अड्डे पर अभियान में पुलिस कर्मियों ने दिल्ली नंबर की एक इनोवा कार को रुकवाया। कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। पुलिस कर्मियों के गाड़ी रोकते ही ड्राइवर उतरा और 10 जनपथ का धौंस देकर बचने का प्रयास किया। कार में बैठे नेताजी चुपचाप देखते रहे। मामला एसपी ट्रैफिक किरण यादव के पास पहुंचा।
उन्होंने कार की फिल्म उतारी और 100 रुपए का चालान भी काटा। मेरे पापा दिल्ली हाईकोर्ट के जज हैं यूपी गेट चौराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान दिल्ली की ओर से आती हुई कार काले शीशे लगे देख दो टैफिक कर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया। काफी ना-नुकुर के बाद कार चालक ने गाड़ी साइड में लगाई। गेट खुलते ही चालक ने एसएसपी प्रशांत कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट के जज का विजिटिंग कार्ड थमा दिया। उसने कहा कि सर मेरे पापा दिल्ली हाई कोर्ट के जज हैं, लेकिन एसएसपी ने उनकी एक नहीं। रास्ते बदल कर भागे चालकचेकिंग प्वाइंट्स पर पुलिस की सख्ती देख कई लोगों ने अपना रास्ता तक बदल दिया। शार्टकट का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचे।
वहीं कई लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए चेकिंग प्वाइंट्स पर भारी वाहनों का कवर लेकर गाड़ी निकाली। महाराजपुर बार्डर में कई वाहन चालक शीशे खोलकर गाड़ी चलाते देखे गए, जिन गाड़ियों काली फिल्म लगी थी।3000 जुर्माना वसूला गया एसपी ट्रैफिक किरण यादव ने बताया कि शनिवार को आठ जगहों पर चले अभियान में कुल 300 चालान किए गए। इससे 3000 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। उन्होने बताया कि आठ जगहों में पुराना बस अड्डा, मोहननगर, महाराजपुर, लालकुंआ और विजयनगर चौराहे पर सर्वाधिक चालान हुए।
30

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
