फोटो गैलरी

Hindi Newsऑटो चालक आज रहेंगे हड़ताल पर

ऑटो चालक आज रहेंगे हड़ताल पर

ट्रैफिक पुलिस की मनमानी और शोषण के खिलाफ सोमवार सुबह चार बजे से रात 12 बजे तक ऑटो की हड़ताल रहेगी। रविवार को ऑटो यूनियन की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि मंगलवार को ईद की वजह से...

ऑटो चालक आज रहेंगे हड़ताल पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Jul 2014 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस की मनमानी और शोषण के खिलाफ सोमवार सुबह चार बजे से रात 12 बजे तक ऑटो की हड़ताल रहेगी। रविवार को ऑटो यूनियन की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि मंगलवार को ईद की वजह से ऑटो चलेंगे। इस दौरान अगले 48 घंटों में अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार शाम 4 बजे के बाद ऑटो चालकों की बेमियादी हड़ताल भी शुरू हो जाएगी।

हड़ताल का आह्वान भाजपा समर्थित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कार्यरत दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन ने किया है। मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष और ऑटो यूनियन के महामंत्री राजेंद्र सोनी ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद ऑटो वालों के पुलिसिया शोषण बढ़ने के मद्देनजर यह कदम उठाना पड़ा। सोनी ने बताया कि वह खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त बस्सी से 15 जुलाई और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से 19 जुलाई को मिलकर समस्या से अवगत करा चुके हैं।

इस पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने के बाद दिल्ली के 80 हजार ऑटो वालों को हड़ताल का फैसला करना पड़ा।  31 जुलाई को ऑटो चालकों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी रामलीला मैदान में रैली करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें