डीयू की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो फोन पर उससे दोस्ती की और फिर विजय नगर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर...
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो फोन पर उससे दोस्ती की और फिर विजय नगर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर महरौली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय युवती परिवार सहित महरौली में रहती है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रचार के माध्यम से स्नातक कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले 27 वर्षीय अनिल शर्मा ने उसे फोन किया था। इसके बाद उनके बीच अकसर बातचीत होने लगी और दोनों मिलने लगे।
लगभग एक साल पहले एक दिन अनिल उसके साथ घर पर मौजूद था। तभी अचानक उसका भाई आ गया। अंजान युवक को घर में देखकर उसने दोनों को डांटा। इसके बाद उन्होंने मिलना-जुलना छोड़ दिया था।
बीते 10 जुलाई को एक बार फिर अनिल ने उसे फोन कर प्यार का इजहार किया। बीते शनिवार को उसने फोन कर युवती को मिलने के लिए गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। वहां से वह उसे विजय नगर स्थित एक कमरे पर ले गया। युवती का आरोप है कि वहां अनिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती के मोबाइल से उसके भाई को मैसेज भेज दिया कि तुम्हारी बहन की हत्या कर दी गई है। इससे युवती के परिजन बेहद डर गए। शानिवार देर रात युवती अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामले की शिकायत महरौली पुलिस से की गई।