फोटो गैलरी

Hindi Newsआज कई जगहों पर हो सकता है ट्रैफिक प्रभावित

आज कई जगहों पर हो सकता है ट्रैफिक प्रभावित

नई दिल्ली। शुक्रवार को विश्वकर्मा उत्सव के दौरान यमुना में मूर्तियों को प्रवाहित किया जाएगा। कई मार्गों पर शोभायात्रा निकलेंगी। इस वजह से करीब एक दर्जन सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा। ट्रैफिक पुलिस...

आज कई जगहों पर हो सकता है ट्रैफिक प्रभावित
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Sep 2014 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। शुक्रवार को विश्वकर्मा उत्सव के दौरान यमुना में मूर्तियों को प्रवाहित किया जाएगा। कई मार्गों पर शोभायात्रा निकलेंगी। इस वजह से करीब एक दर्जन सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे जाम से बचना चाहते हैं तो शोभायात्रा वाले स्थानों से न गुजरें। ज्वाइंट सीपी (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने बताया कि 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे के बाद शोभायात्राएं निकलना शुरू होंगी। इनमें टैंपो, ट्रक और दूसरे बड़े वाहन भी शामिल रहेंगे।

जिन मार्गों से शोभायात्रा निकलेगी, उनमें देशबंधु गुप्ता रोड, ईस्ट पार्क रोड, फिल्मिस्तान, आजाद मार्केट, बर्फखाना, तीस हजारी, आईएसबीटी और चंदगी राम अखाड़ा शामिल हैं। यहां से शोभायात्रा यमुना नदी के विसर्जन घाट पर पहुंचेगी। सूर घाट, गीता घाट, कुदेसिया घाट और कालिंदी कुंज पर मूर्तियों का विसर्जन होगा। शोभायात्रा के लिए देशबंधु गुप्ता रोड, ईस्ट पार्क रोड, रानी झांसी रोड, बुलेवर्ड रोड, रिंग रोड पर यमुना बाजार से चंदगीराम अखाड़ा, बाहरी रिंग रोड पर चंदगी राम अखाड़े से वजीराबाद रोड तक, मथुरा रोड, जीडी बिरला मार्ग और फैज रोड निर्धारित किया गया है।

सुबह पीकऑवर में दक्षिण जिले के कई मार्ग भी हो सकते हैं बाधित चीनी राष्ट्रपति शुक्रवार को ताज पैलेस से एयरपोर्ट तक जाएंगे, इसके चलते कई मार्गों को थोड़ी देर के लिए बंद किया जा सकता है। एसपीएम, धौलाकुआ और एयरपोर्ट रोड के आसपास ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत कोई रूट बदलाव नहीं किया है, लेकिन जब पीकऑवर में थोड़ी देर के लिए रोड बंद होगा तो वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में इंडिया गेट के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें