फोटो गैलरी

Hindi Newsआठ दिन में बिना हेलमेट महिलाओं के 22 हजार चालान

आठ दिन में बिना हेलमेट महिलाओं के 22 हजार चालान

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पिछले आठ दिन में दुपहिया वाहन पर हेलमेट नहीं पहनने वाली 22 हजार से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने दस सितंबर से यह जांच अभियान शुरू किया था।...

आठ दिन में बिना हेलमेट महिलाओं के 22 हजार चालान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Sep 2014 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पिछले आठ दिन में दुपहिया वाहन पर हेलमेट नहीं पहनने वाली 22 हजार से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने दस सितंबर से यह जांच अभियान शुरू किया था। अभियान के पहले दिन 4600 महिलाएं बिना हेलमेट के पकड़ी गई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने बताया कि हेलमेट न पहनने वाली महिलाओं के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। शिक्षण संस्थान, जैसे विश्वविद्यालय, कालेज, स्कूल और कोचिंग सेंटरों के आसपास महिलाओं को जागरूक करने के लिए पंफलैट वितरित किए जा रहे हैं।

कार्यशालाओं के जरिए भी उन्हें हेलमेट का महत्व बताया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की सड़क सुरक्षा वैन की मदद से भी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की फेसबुक और वेबसाइट पर हेलमेट बाबत एक बड़ा प्रचार अभियान शुरू किया गया है।

दिल्ली के सभी पीवीआर सिनेमा हाल में स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई लघु फिल्म दिखाई जाएगी। यह फिल्म भी लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगी। दुपहिया वाहन चालकों के जानलेवा सड़क हादसे वर्ष जानलेवा हादसे पुरुष मरे महिलाओं की जान गई 2009 667 655 36 2010 689 647 58 2011 650 629 47 2012 560 535 42 2013 596 558 55 2014 (28 फरवरी तक) 76 72 5 कहां पर कितने चालान सेंट्रल रेंज-4570 पूर्वी रेंज-2400 उत्तरी रेंज-3760 दक्षिणी रेंज-5863 पश्चिम रेंज-5484।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें