फोटो गैलरी

Hindi Newsहड़ताल खत्म, आज से समाज कल्याण में होगा काम

हड़ताल खत्म, आज से समाज कल्याण में होगा काम

देहरादून। हमारे संवाददाता।  तीन सूत्रीय मांगों पर सहमति बनने के बाद समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। बुधवार से कार्यालय में सामान्य रूप से कामकाज होगा। पेंशन,...

हड़ताल खत्म, आज से समाज कल्याण में होगा काम
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 26 Aug 2014 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून। हमारे संवाददाता।  तीन सूत्रीय मांगों पर सहमति बनने के बाद समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। बुधवार से कार्यालय में सामान्य रूप से कामकाज होगा। पेंशन, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित किसी भी काम के लिए लोग समाज कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विवाद बढ़ता देख मंगलवार को एडीएम (राजस्व एवं वित्त) प्रताप शाह और उपनिदेशक समाज कल्याण जीआर नौटियाल कर्मचारियों के पास वार्ता के लिए पहुंचे और हड़ताल समाप्त करने की अपील की।

कामकाज पर पड़ते असर को देखते हुए कर्मचारी वार्ता के लिए राजी हो गए। कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने तीन मांगें रखीं। जिस पर अधिकारी राजी हो गए और कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। विधायक गणेश जोशी ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। कर्मचारी धर्मलाल ने बताया कि हड़ताल से कार्यालय के कामकाज पर पड़ रहे असर और लोगों की परेशानी को देखते हुए हड़ताल समाप्त की जा रही है। किसी भी सूरत में कर्मचारियों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

इससे पहले मिनिस्टीरियल फेडरेशन ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया, कर्मचारी नेता राजेंद्र रावत ने कर्मचारियों की जायज मांग में हमेशा खड़ा रहने की घोषणा की। कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार के कारण कामकाज पर असर पड़ रहा है। इसलिए कर्मचारियों की मांग को स्वीकार करते हुए फिलहाल जिला समाज कल्याण अधिकारी रामअवतार को अवकाश पर भेजा रहा है। इसके साथ ही सरकार को भी इस प्रकरण की सूचना दे दी गई है। जीआर नौटियाल, उपनिदेशक समाज कल्याण इन मांगों पर बनी सहमति समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल अवकाश पर भेजा जाएगा अग्रीम आदेशों तक वित्तीय अधिकार अन्य सक्षम अधिकारी को दिए जाएंगे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मचारी की तैनाती ये है मामला गुरुवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी रामअवतार सिंह के साथ कर्मचारी धर्मलाल का विवाद हो गया था।

तब से कर्मचारी समाज कल्याण अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस कारण कार्यालय में पेंशन, छात्रवृत्ति, गौरा देवी कन्या धन योजना सहित कई कामों के लिए आ रहे लोगों को निराश लौटना पड़ रहा था। जबकि वार्ता के लिए कर्मचारियों के पास आ रहे अधिकारियों को कर्मचारी वापस लौट रहे थे। कर्मचारियों की हड़ताल में सोमवार से प्रदेशभर के कर्मचारी भी शामिल हो गए थे। छात्रों से विरोध के चलते बुलाई पुलिस देहरादून। एससी-एसटी की छात्रवृत्ति में हो रही लेटलतीफी की जानकारी हासिल करने को लेकर मंगलवार को एबीवीपी नेता आशीष बहुगुणा नेतृत्व में छात्र समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे।

लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जब कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली तो छात्रों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख एडीएम ने मौक पर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत करवाया। छात्र नेता अशीष बहुगुणा ने कहा कि छोटी सी बात पर पुलिस बुलाना किसी समस्या का समाधान नहीं है। इस मौके पर राकेश नेगी, सरोज नैथानी, कल्याण सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत आदि छात्र मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें