फोटो गैलरी

Hindi Newsपंचायत चुनाव दलीय आधार पर हो: भाजपा

पंचायत चुनाव दलीय आधार पर हो: भाजपा

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। गुरुवार को हुई भाजपा पंचायती राज मंच की बैठक में मंच को मजबूत करते हुए जिला कार्यसमिति का गठन करने का आह्वान किया गया। इसमें दलीय आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का...

पंचायत चुनाव दलीय आधार पर हो: भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 01 Aug 2014 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। गुरुवार को हुई भाजपा पंचायती राज मंच की बैठक में मंच को मजबूत करते हुए जिला कार्यसमिति का गठन करने का आह्वान किया गया। इसमें दलीय आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का प्रस्ताव पास किया गया।

सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो सड़क से सदन तक आंदोलन करने की बात कही गयी। भाजपा प्रदेश कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में प. दीनदयाल उपाध्याय तथा डाॠ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

अध्यक्षता करते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयकृष्ण झा ने 15 अगस्त को जिलों में प्रखंड स्तर पर झंडोत्तोलन करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। प्रदेश महामंत्री पिंकी कुशवाहा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वम्मति से कार्यसमिति ने पारित कर दिया।

बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव, सांसद अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश महामंत्री डा. सूरजनंदन कुशवाहा, डा. संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मंच के प्रभारी डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजय मयूख, भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव रंजन उपस्थित थे। धन्यवाद सुधा ओझा ने ज्ञापित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें