फोटो गैलरी

Hindi Newsसेवादल ने श्रद्धा से मनाई शहीद ऊधमसिंह की पुण्य तिथि

सेवादल ने श्रद्धा से मनाई शहीद ऊधमसिंह की पुण्य तिथि

हरिद्वार। हमारे संवाददाता कांग्रेस सेवादल ने शहीद ऊधम सिंह की पुण्य तिथि श्रद्धा से मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प...

सेवादल ने श्रद्धा से मनाई शहीद ऊधमसिंह की पुण्य तिथि
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 31 Jul 2014 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार। हमारे संवाददाता कांग्रेस सेवादल ने शहीद ऊधम सिंह की पुण्य तिथि श्रद्धा से मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद जगदीश वत्स वाटिका से यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के प्रतिनिधि जोधसिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया।

नगर के अनेक स्थानों पर नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा नगर कोतवाली, ललतारौ पुल, शिवमूर्ति, देवपुरा तिराहा, ऋषिकुल तिराहा, रानीपुर मोड़, चंद्राचार्य चौक, शंकर आश्रम होती हुई आर्यनगर स्थित शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर संपन्न हुई। इससे पूर्व पोस्ट आफिस स्थित शहीद जगदीश वत्स वाटिका वंदेमातरम गान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने झंडारोहरण किया। कांग्रेस और सेवादल कार्यकर्ताओं ने ध्वजगीत के साथ झंडे को सलामी दी।

कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश समनव्यक जोध सिंह बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आन्दोलन में भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सेवादल के जिला मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने 6 अगस्त को दक्ष मंदिर कनखल से देहरादून तक मुख्यमंत्री विजय तिलक यात्रा निकालने की घोषणा की। इस दौरान मुरली मनोहर, जेपी पांडेय, विमला पांडेय, संजय महंत, बाबा हठयोगी, बीना कपूर, सुभाष घई, जगपाल सिंह सैनी, संजय पालीवाल, देवेंद्र मनवाल, हीरा सिंह, संदीप जायसवाल, मंजू रानी, शमशाद, संतोष चौहान, सत्यनारायण शर्मा, रविंद्र कुमार, राहुल गर्ग, अश्वनी, मुकेश आहुजा, नंदकिशोर, नजाकत अली, मनोज महंत, सुंदर सिंह मनवाल, डां प्रदीप शर्मा, राकेश प्रजापति, विनोद तिवारी, पुद्युम्न अग्रवाल, राकेश शर्मा, विरेंद्र रावत, इंद्रजीत सिंह, कस्तूरी लाल कपूर, श्याम अदलक्खा, लव कपूर आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें