छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
बड़ा बाजार में व्यापारी की जेब काटी, 60 हजार उड़ाए
बरेली। हिन्दुस्तान संवाद
First Published:05-05-12 10:59 PM
उत्तराखंड से माल खरीदने शहर आए एक कपड़ा व्यापारी की जेब काटकर जेबकतरा साठ हजार रुपए निकाल ले गया। पीड़ित व्यापारी की हिमायत में शहर के तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
पिथौरागढ़ के धारचूला इलाके में नया बाजार निवासी संग्राम सिंह कपड़े का कारोबार करते हैं। शनिवार को संग्राम सिंह कपड़ा खरीदने शहर आया था। संग्राम के मुताबिक, सेटेलाइट से रिक्शे से बड़ा बाजार कपड़ा मार्केट जा रहे थे। बड़े बाजार में उन्होंने रिक्शा चालक को रुपए देने के लिए जेब में हाथ डाला तो उनकी जेब कटी थी। जेब में रखे साठ हजार रुपए गायब थे। उसने शोर मचाकर रिक्शा चालक को पकड़ लिया। थाने पहुंचे कपड़ा व्यापारी संग्राम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सेटेलाइट से रिक्शे पर बैठा था। रिक्शे पर एक सवारी और वहीं से बैठी थी, जिससे रिक्शा चालक बातें करता आ रहा था। आरोप है कि रिक्शा में बैठा दूसरा युवक रिक्शा चालक का जेबकतरा साथी था। जिसने जेब काटकर उसकी सारी रकम निकाल ली। रिक्शा चालक ने जेबकतरे को पुराने बस अड्डे पर छोड़ दिया। व्यापारी का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने बात सुनी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जांच करने की बात कहकर वहां से टरका दिया। उत्तराखंड का कपड़ा व्यापारी हताश होकर कपड़ा मार्केट कटरा मानराय पहुंचा। वहां से व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्र को साथ लेकर व्यापारी दोबारा कोतवाली आया। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी की तहरीर ली। इंस्पेक्टर कोतवाली राजा सिंह ने बताया कि घटना बस में भी हो सकती है। मामला उनके इलाके का नहीं है। हिरासत में रिक्शा चालक से पूछताछ जारी है। उसके बाद ही घटना की रिपोर्ट दर्ज होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
