मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ गोपनीय तरीके से यरवडा जेल भेजे गए संजय दत्त यूपीए-2 के चार साल, मनमोहन सिंह पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त
नए गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं :बालमुचू
जमशेदपुर, एजेंसी
First Published:05-05-12 07:20 PM
झारखंड में तीन मई को हुए राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सनसनीखेज हार के बाद राज्य की भाजपा-झामुमो गठबंधन सरकार की स्थिरता को लेकर लगाए जा रहे सवालिया निशानों के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने शनिवार को कहा कि नई परिस्थितियों में राज्य में नए गठबंधन वाली सरकार बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
राज्यसभा चुनाव में कद्दावर भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया को मात देकर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज करने वाले बालमुचू ने यहां पत्रकारों से कहा कि चुनावी परिणाम से सत्ता पक्ष के घटकों में दरार और कटुता जरूर बढ़ेगी और इसकी वजह से नए समीकरण के शुरुआत की संभावना है। उनकी जीत से राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन के आसार है।
यह पूछे जाने पर कि क्या नई सरकार बनाने के प्रयासों में उनकी पार्टी बाहरी समर्थन तक ही सीमित रहेगी अथवा सरकार में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह इन बातों को उत्तर नहीं देना चाहते। अभी चीजे बहुत शुरुआती दौर में हैं। हां बदलाव के प्रयास की शुरुआत जरूर हो चुकी है।
उन्होंने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से अलग रहने वाले उनके पूर्व सहयोगी दल झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर भी जबरदस्त प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मरांडी अब भी दिल से भाजपा में जाने को आतुर हैं।
बालमुचू ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस चुनाव से विपक्ष का समीकरण भी बदला है। कांग्रेस हटिया विधानसभा उपचुनाव भी मजबूती से लड़ेगी और वर्ष 2014 में होने वाले चुनाव में भी अधिक से अधिक सीट जीत कर अपने बलबूते सरकार बनाने के प्रयास की रणनीति पर काम कर रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
