शनिवार, 25 मई, 2013 | 11:48 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
 
बक्सर में नाच देखने गए युवक की हत्या
First Published:02-05-12 11:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
 (बक्सर) निज संवाददाता

जमीन के विवाद में डुमरांव के चरमोटिया मोहल्ले के रामाश्रय सिंह के पुत्र 23 वर्षीय विश्वामित्र कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी । उसका शव मंगलवार की सुबह चरमोटिया के बधार से पुलिस ने बरामद किया। डुमरांव थाने में पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसमें नामजद पांचों लोग विश्वामित्र के बगलगीर हैं। परिजनों को आशंका है कि सोमवार की रात जब वह नाच देखने गया था तभी हत्यारों ने मार डाला और शव को ठिकाने लगाने के लिए बधार में फेंक दिया।परिजनों का कहना है कि काफी दिनों से बगलगीर और उनलोगों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। बीती रात चरमोटिया के निवासी कमलेश यादव के घर बारात आई हुई थी। बारात में नाच देखने के लिए विश्वामित्र अपने घर से निकला था। कुछ लोगों ने उसे नाच की तंबू में देखा भी, पर वहां से वह कब निकला किसी ने नहीं देखा। अगले दिन बारात के ठहराव स्थल से कुछ दूरी पर ही उसका रक्त रंजित शव लोगों ने देखा। सूचना के बाद डुमरांव थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उमा महतो, रतन महतो, नंदजी महतो, मोहन महतो व पंचरतन महतो के विरुद्ध थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विश्वामित्र सब्जी बेचकर परिवार चलाता था। हत्या के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°