मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा मिला
देवीलाल अग्रवाल, रामगढ़।
First Published:17-04-12 12:49 AM
रामगढ़ के बौड़िया गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के भवन निर्माण के लिए नींव खुदाई के क्रम में अतिप्राचीन काल के सिक्के, मूर्तियों का शिलापट्ट और दीवार का अवशेष मिला है। जिला प्रशासन ने पुरातात्विक महत्व के सामान को जब्त कर लिया है। स्कूल भवन की नींव खुदाई के काम पर रोक लगा दी गई है।
दुमका के डीसी प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक 23 सिक्के बरामद हुए हैं, जिन्हें कोषागार में रखने का आदेश दिया गया है। डीसी ने बताया कि प्राचीन सिक्के किस काल के हैं, यह पता नहीं चला है। पुरातत्व विभाग को विशेषज्ञों की टीम भेजने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
प्रशासन द्वारा मौके पर भेजे गए डीआरडीए के निदेशक शशिधर मंडल ने बताया कि सभी सिक्के चांदी के हैं और उस पर अंकित लिपि को कोई पुरातत्व का जानकार ही पढ़ सकता है। दो आकार के सिक्के मिले हैं। खुदाई के दौरान प्राप्त मूर्तियों और पुराने पीलर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
रामगढ़ के बीडीओ डा शिशिर कुमार सिंह मौके पर कैम्प कर रहे हैं। रविवार को नींव की खुदाई के दौरान नीचे पुराना पीलर मिला। मजदूरों ने जब पुरानी ईंट के बने उन पीलरों की कटिंग की, तो उसमें चांदी के पुराने सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला।
मजदूरों ने उस घड़े को गायब कर दिया। गांव में इस बात की चर्चा होने पर बात प्रशासन तक पहुंची। प्रशासन हरकत में आया। अभी तक 23 सिक्के ही बरामद हुए हैं। मजदूरों से पूछताछ चल रही है। प्रशासन को मंगलवार तक शेष सिक्कों के बरामद हो जाने की उम्मीद है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
