फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे जगदीश मुखी

दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे जगदीश मुखी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि सोहना में जन्में हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। केंद्र के बाद अब भाजपा हरियाणा में भी सरकार बनाएगी। शर्मा सोहना में विजय संकल्प...

दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे जगदीश मुखी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 Aug 2014 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि सोहना में जन्में हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। केंद्र के बाद अब भाजपा हरियाणा में भी सरकार बनाएगी। शर्मा सोहना में विजय संकल्प यात्रा को रथ से संबोधित कर रहे थे।


गुरूवार की रात भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा ग्रामीण क्षेत्र से होती हुई सोहना पहुंची। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों की जुटाई गई भीड़ ने यात्रा का स्वागत किया। विजय संकल्प रैली का रथ दमदमा मोड़ से शहर में प्रवेश किया। रैली शहर में होती हुई तावडू की तरफ रवाना हो गई। हालांकि जब यात्रा शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक पर पहुंची। सोहनावासियों में उत्साह का संचार करने के लिए भीड़ का मूड भांप शर्मा ने कहा कि सोहना में जन्में हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा से टिकट मांग रहे कुवॅर संजय सिंह और अरिदमन सिंह बिल्लु ने भी यात्रा का समर्थकों के साथ स्वागत किया।

चौक चौराहे हुए जाम
यात्रा जिस जिस चौक से गुजरी वहां जाम लग गया। काफी देर तक लोगों को दिक्कते उठानी पड़ी। लोग मुख्य सड़क छोड़ कर गलियों में जाम से बचने के लिए घुसते लेकिन फंस जाते।

और आपस में भिड़े भाजपाई
यात्रा के दौरान भाजपाई कार्यकर्ताओं मे झड़पे हुई। सोहना से विधानसभा टिकट की दोवदारी करने वाले समय सिंह भाटी और अशोक जौनापुरिया के समर्थकों के बीच हुई। समर्थक यात्रा के रथ को जौनापुरिया निवास की तरफ ले जाना चाहते थे जबकि समय सिंह भाटी ने अपने समर्थकों को बाईपास की तरफ जाने का इशारा किया। यात्रा की अगुवाई कर रहे अशोक जौनापुरिया और समर्थकों ने समय सिंह भाटी को पीछे धकेल दिया। जौनपुरिया समर्थक भाटी पर भारी पड़े। प्रदेश अध्यक्ष ने भी वाहन में बैठे रथ को जौनापुरिया निवास की तरफ जाने का ईशारा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें