फोटो गैलरी

Hindi Newsअब लीजिए बस रुट की जानकारी रोडवेज एप पर

अब लीजिए बस रुट की जानकारी रोडवेज एप पर

सिटी बसों में यात्रा करने वाले लोगों को अब रूट और बसों के टाइम को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपको सिटी बसों के रूट पता करने हैं तो बस अपने मोबाइल पर रोडवेज की एप डाउनलोड कर घर बैठे...

अब लीजिए बस रुट की जानकारी रोडवेज एप पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 Aug 2014 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सिटी बसों में यात्रा करने वाले लोगों को अब रूट और बसों के टाइम को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपको सिटी बसों के रूट पता करने हैं तो बस अपने मोबाइल पर रोडवेज की एप डाउनलोड कर घर बैठे जानकारी हासिल की जा सकेगी। सिटी बसों की जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग मोबाइल एप तैयार करवा रहा है। इसकी जिम्मेदारी गुड़गांव पुलिस का एप तैयार करने वाली कंपनी को सौंपी गई है। विभाग इसी प्रयास में जुटा है कि सिटी बसों से संबंधित हर तरह की जानकारी एप में डाली जाए।

शहर में इस समय 90 सिटी बसें चल रही हैं। जिसमें रोजाना बड़ी संख्या में यात्राी भी सफर कर रहे हैं। उसके बावजूद बहुत लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि सिटी बसें किस रूट पर चलती और कहां इनकी सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसका खामियाजा यात्राियों को भुगतना पड़ता है। यात्राी कई बार बसों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि इस रूट पर तो सिटी बस आती ही नहीं है। कई बार सिटी बस की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद जानकारी के अभाव में यात्राियों को ऑटो से सफर कर ज्यादा किराया चुकाना पड़ता है। मोबाइल एप आने के बाद कई यात्राियों की यह समस्या दूर हो जाएगी।

ये जानकारी होंगी एप में
एप में सिटी बसों के सभी 22 रूटों की पूरी जानकारी होगी। यात्राियों को यह भी पता लगेगा कि रूट पर चलने वाली बस किस-किस क्षेत्र से होकर गुजरती है। एप में फेयर कैलकुलेटर भी होगा। जिसमें हर स्थान से दूसरे स्थान तक की दूरी और किराया भी पता लगाया जा सकेगा। उसमें सभी बसों का समय भी होगा। एसी और साधारण बसों की अलग-अलग जानकारी उपलब्ध होगी।

वेबसाइट भी अपडेट होगी
रोडवेज की वेबसाइट अपडेट करने के लिए भी कंपनी को कहा गया है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह में वेबसाइट नए रंग रूप में नजर आएंगी। उस पर विभाग के जुड़ी कई नई जानकारियां भी मिलेंगी। जिससे वेबसाइट देखने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी।

वजर्न
मोबाइल एप सिटी बसों की सुविधा ज्यादा लोगों तक पहुंचाना में सहायक होगा। हमारी पूरी कोशिश यही है कि सिटी बसों को मुनाफे में लाया जाए।
रोहित यादव, जीएम, रोडवेज डिपो गुड़गांव

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें