चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा
First Published:22-07-12 12:29 AM
रांची। सदर थाना पुलिस ने शहर में मोटरसाइकिलों की चोरी करनेवाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना मो इरशाद उर्फ बौना समेत छह सदस्यों सद्दाम हुसैन, रिजवान अंसारी, फिरोज अंसारी, इमरान और इश्तेहाक अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं।
सदर के थानेदार जगन्नाथ उरांव ने बताया कि गुप् त सूचना पर मौलाना आजाद कॉलोनी में रहनेवाले इरशाद को गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर लोअर बाजार क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला से इश्तेहाक को पकड़ा गया। इसके बाद अन्य सदस्य पकड़ में आए।
उन्होंने बताया कि बौना मोटरसाइकिल समेत चोरी की कई अन्य घटनाओं में कई बार जेल जा चुका है। वह अंतरजिला गिरोह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में सभी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का दावा है कि कई अन्य मोटरसाइकिलें बरामद कर ली जाएगी। इधर सभी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। ठग को रांची लाया गयारांची। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोपी लक्ष्मण पंडित उर्फ बालयोगी को शनिवार को रांची लाया गया।
लालपुर पुलिस ने उसे लखनऊ के अलीगंज इलाके में छापामारी कर पिछले दिन गिरफ्तार किया था। लक्ष्मण के खिलाफ डोरंडा के राजेश कुमार समेत अन्य ने लाखों रुपए ठग लेने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ठगी में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के कार्रवाई की जाएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
