शनिवार, 25 मई, 2013 | 21:17 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में माओवादियों के हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा की मौत हो गई और वीसी शुक्ला घायल हो गए।माओवादियों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल और उनके बेटे को अगवा किया: पुलिस सूत्र
 
स्टेशन की टिकट बुकिंग व्यवस्था चरमराई
First Published:22-07-12 12:28 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रांची रघुनाथ झा। रांची स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर की व्यवस्था चरमरा गयी है। टिकट बुकिंग कराने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। 12 रिजर्वेशन काउंटरों के आधे से अधिक खिड़कियां अब तक खुली ही नहीं। सिर्फ पांच काउंटर से ही बुकिंग होती है। इसमें भी एक आर्मी तो दूसरा काउंटर वीआईपी के लिए रिजर्व है। शेष तीन काउंटर आम लोगों के लिए हैं, जिसमें लोग लंबी लाईन के धक्के खाकर टिकट बुकिंग कराने को मजबूर हैं।

काउंटर में कर्मचारी नहींसात कांउटर हमेशा खाली रहती हैं। सभी काउंटर को चलाने के लिए 29 कर्मियों की आवश्यकता है। लेकिन इनमें से सात रेलकर्मी ही टिकट बुकिंग काउंटर में मौजूद रहते हैं। केवल पांच खिड़की से ही में लगभग दो हजार टिकटों की बुकिंग होती है।तत्काल के नए नियम से बढ़ी परेशानीतत्काल के नए नियम ने कुछ लोगों के लिए राहत तो अधिकांश के लिए आफत बन गयी है।

सुबह में घंटे भर लाईन में लगे व्यक्ति उस समय हताश हो जाता है, जब तत्काल के लिए 9.30 बजे सामान्य बुकिंग बंद कर दी जाती है। इससे आम बुकिंग कराने आए लोगों को समझाना मुश्किल हो रहा है। इस समय कर्मचारी तत्काल वालों से परची लेते है और ठीक 10 बजे से तत्काल की बुकिंग करते है।

इससे लाईन लगा काउंटर तक पहुंचे लोग बुकिंग से वंचित रह जाते हैं। तत्काल का समय बीतने के बाद ही ऐसे लोग फिर से लाईन में लग कर बुकिंग करा रहे है। इससे सामान्य बुकिंग के लिए आए यात्रियों को समझाना भी मुश्किल हो रहा है।

कोट-‘ कर्मचारियों की कमी है। सभी काउंटर खुलने के लिए और स्टाफ चाहिए। तकनीकी कारणों से तत्काल टिकट के लिए अलग से काउंटर खोलना ठीक नहीं है। अभी सामान्य काउंटर से ही तत्काल मिलेंगे। ’गजानन मल्लया,डीआरएम

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°