सोमवार, 20 मई, 2013 | 11:52 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
काला धन किसका नाम उजागर करे सरकार: सिन्हा
रांची, एजेंसी
First Published:23-06-12 08:36 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री एवं हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी के सांसद यशवंत सिन्हा ने कहा कि स्विस बैंक में काला धन जमा करने वाले आठ सौ भारतीयों के नाम केन्द्र सरकार के पास मौजूद है लेकिन भारत सरकार नामों को उजागर करने के बजाय कुंडली मारकर बैठी है।
 
सिन्हा ने आज भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि देश के इतिहास में ऐसी केन्द्र सरकार कभी नही देखी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व कांग्रेस समर्थक झारखंड की कोड़ा सरकार के खिलाफ आंदोलन के दौरान राजभवन के सामने लाठियां खाईं थीं आज वह मंजर उन्हें याद आ रहा है लेकिन पुलिस आज उतनी निर्दई एवं नृशंस नजर नही आ रही है।
 
सिन्हा ने कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार जिस दिन सत्ता में आएगी उस दिन नामों का खुलासा होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार एवं घोटाले की जद में आए गृह मंत्री पी चिदंबरम एवं पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को बचाने का आरोप केन्द्र सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए का अवमूल्यन हो रहा है लेकिन केन्द्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत घट रही है लेकिन देश में कीमत बढ़ाई जा रही है। भ्रष्टाचार काला धन एवं महंगाई बढ़ती रहे और जनता मूक दर्शक बन कर देखती रहे। ऐसा नहीं होगा जेल भरो आंदोलन शुरुआत है आगे और बड़ा आंदोलन होगा। भाजपा का कर्तव्य बनता है कि पांच साल इंतजार करने के बजाय दो साल से पहले ही केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंके।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°