बुधवार, 22 मई, 2013 | 05:43 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
दूसरे चरण के 249 सीटों के परिणाम घोषित
रांची हिन्दुस्तान ब्यूरो
First Published:09-06-12 09:52 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के सभी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शनिवार को मतों की गिनती की गई। द्वितीय चरण में 249 सीटों के लिए वोट डाले गए थे, जिनमें वार्ड सदस्य के 221, मुखिया के 7 और पंचायत समिति सदस्य के 21 सीट शामिल थे। दुमका जिले में सबसे अधिक सीटों के लिए चुनाव हुए थे। यहां वार्ड सदस्य के 193, मुखिया के तीन और पंचायत समिति सदस्य के 16 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त एसडी शर्मा ने दी।

शर्मा ने बताया कि 249 सीटों के लिए 713 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। द्वितीय चरण में 14 जिलों में चुनाव कराया गया। इसमें पंचायत सदस्य के 749, मुखिया के 8 तथा पंचायत समिति सदस्य के 23 सीटों के लिए चुनाव होना था, जिनमें 455 पंचायत सदस्य और दो पंचायत समित सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए थे। पंचातय सदस्य के 73 तथा मुखिया के एक सीट के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। इन सीटों के लिए बाद में चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि द्वितीय चरण में लोहरदगा नगर पर्षद के वार्ड आयुक्त के एक पद के लिए भी वोट डाले गए थे। इस सीट का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।  

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°