सोमवार, 20 मई, 2013 | 15:04 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
यूपी के स्मारक घोटाले में मायावती को क्लीनचिट
 
अब ललित कला अकादमी के रीजनल आर्ट सेंटर की बारी
First Published:22-07-12 12:27 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पटना। आशीष कुमार मिश्र। भले देर से ही सही, बिहार में आईसीसीआर का क्षेत्रीय कार्यालय खुल ही गया। और अब राज्य के चाक्षुष कला के कलाकारों के लिए खुशखबरी है। पटना में जल्द ही केन्द्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली का रीजनल आर्ट सेंटर खुलेगा। पहल शुरू हो चुकी है। कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि केन्द्रीय अकादमी से बात हुई है। उनकी स्वीकृति है।

इसे फिलहाल अस्थायी तौर पर प्रेमचंद रंगशाला में स्थापित किया जाएगा। केन्द्र के स्टाबिलिसमेंट की सारी राशि अकादमी देगी। जबकि राज्य सरकार को जमीन तथा बिल्डिंग का मैचिंग ग्रांट देना होगा। बिहार में सेंटर खोलने को लेकर केन्द्रीय ललित कला अकादमी पहले से ही तैयार बैठी है।

जानकारी के मुताबिक अकादमी के सचिव सुधाकर शर्मा ने बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग को पत्र लिखकर 2009 में ही केन्द्र के लिए जमीन मांगी थी। लेकिन इस मसले पर कोई खास रुचि नहीं ली गई। मसलन प्रस्ताव खटाई में पड़ गया। पिछले दिनों इस फाइल को निकाला गया और उस पर सकारात्मक कार्रवाई शुरू हुई। इसी कड़ी में केन्द्रीय अकादमी से बातचीत की गई।

उम्मीद है शीघ्र ही अकादमी की टीम इस मसले को लेकर विजिट करेगी और केन्द्र शुरू होने की कार्रवाइयां दिखने लगेंगी। पटना में खुलने वाला सेंटर केन्द्रीय ललित कला अकादमी देश का आठवां केन्द्र होगा। कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, भुवनेश्वर और दिल्ली में अकादमी के रीजनल आर्ट सेंटर पहले ही खुल चुके हैं।

पटना, गैंगटॉक और शिमला में ये सेंटर एक साथ खुलने थे। तब पटना ने रुचि नहीं दिखाई जबकि शेष दोनों जगह रीजनल आर्ट सेंटर अस्तित्व में आ चुके हैं। हालांकि बिहार के इस ताजी पहल से यहां के कलाकारों में काफी खुशी है। चर्चित चित्रकार प्रो. श्याम शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय ललित कला अकादमी का सेंटर खुलने से बिहार और बिहार के बाहर के कलाकारों को एक वृहत मंच मिलेगा जिससे बिहार में चाक्षुष कलाओं का विकास नए सिरे से होगा।

राज्य सरकार को इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई कर राज्य के कलाकारों को यह सौगात सौंपनी चाहिए। सेंटर खुलने से होंगे फायदे भ् विजुअल आर्ट की अलग-अलग सभी विधाओं की लगातार कार्यशालाएं होंगी। भ् आर्ट कॉलेज स्नातकों और अन्य कलाकारों को रिसर्च वर्क के लिए स्टूडियो की सुविधा मिलेगीभ् रीजनल आर्ट सेंटर केन्द्रीय ललित कला अकादमी की गतिविधियों का बिहार में एक केन्द्र बनेगाभ् एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आर्ट गैलरी बनेगी।

पटना में फिलहाल यह नहीं है। बहुद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर में गैलरी बन भी रही है तो कला दीर्घा महज 9 फीट ऊंची है। जबकि बड़ी कलाकृतियों के लिए चाहिए 12 से 15 फीट ऊंची जगहभ् कलाकारों को आर्ट प्रदर्शनी का मिलेगा नियमित मौका। वह भी बिना किसी खर्च के। कैटलॉग से लेकर सभी खर्च केन्द्र ही वहन करेगाभ् सुंदर सांस्कृतिक वातावरण बनेगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°