पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
खाद्य सुरक्षा पर वामदलों के आंदोलन का ऐलान
First Published:01-07-12 10:51 PM
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो
खाद्य सुरक्षा के सवाल पर वामदलों ने आंदोलन का ऐलान किया है। साथ ही केन्द्र सरकार के प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा बिल को त्रुटिपूर्ण बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की है। वामदलों ने कहा है कि एपीएल व बीपीएल का भेद समाप्त कर सबके लिए जन वितरण प्रणाली की सुविधा बहाल की जाए। सीपीआई, सीपीएम, फारवर्ड ब्लॉक व आरएसपी ने राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई है। उसी तर्ज पर बिहार में भी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
रविवार को वामदलों के नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। सीपीआई के राजेन्द्र प्रसाद सिंह, यू.एन.मिश्र, चक्रधर प्रसाद सिंह, सीपीएम के सवरेदय शर्मा व फारवर्ड ब्लॉक के वकील ठाकुर ने कहा कि यह आंदोलन गांव स्तर से लेकर राज्य स्तर तक चलाया जाएगा। 17 से 24 जुलाई तक पंचायत स्तर पर राज्यभर में पदयात्राा होगी। इसमें चारों वाम दल के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। 25 जुलाई को राज्य के सभी प्रखण्ड कार्यालयों पर जुझारु प्रदर्शन किया जाएगा।
30 जुलाई को सभी जिला समाहरणालयों के समक्ष प्रतिरोध प्रदर्शन होगा और 3 अगस्त को पटना में राज्य स्तरीय प्रतिरोध मार्च आयोजित किया जाएगा। वामदलों की 9 प्रमुख मांगे हैं। नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार ‘भोजन का अधिकार विधेयक’ वापस ले। प्रत्येक परिवार को अधिकतम दो रुपए प्रतिकिलो की दर से हर महीने 35 किलो अनाज दिया जाए। योजना आयोग द्वारा तैयार गरीबी का बोगस आकलन रद्द किया जाए। बिहार में वास्तविक गरीबों की सही सूची तैयार की जाए। जन वितरण प्रणाली को दुरुस्त किया जाए। जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगे और इसमें शामिल व्यक्तियों को कठोर दंड दिया जाए। नेताओं ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा को लागू करना भी उनकी मांग में शामिल है।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
जन वितरण प्रणाली की सुविधा के अनुसार खाद की वेवस्था की जानी चाहिए,तब जाकर किसानो को राहत मिल सकती है हर किसान को सुविधा मिल सकती खादों में हो रही धांधली बंद कभी नहीं होगा;धांधली बंद करना है तो जन वितरण प्राणाली के तहत लाना ही पड़ेगा ;
By rakesh kumar (2nd-July-2012 11:42:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
