गुरुवार, 23 मई, 2013 | 05:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
आईटीआई छात्र की संदिग्ध मौत
हिन्दुस्तान टीम, पटना/दानापुर।
First Published:01-07-12 01:31 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दानापुर के मैनपुरा में शुक्रवार की रात आईटीआई छात्र अमित कुमार कुंदन उर्फ संजीव मित्र की संदिग्ध मौत हो गई। अमित ने खुदकुशी की है या उसकी मौत अत्यधिक दर्दनिवारक  व नींद की दवाएं खाने से हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने मौके से स्पेस्मो प्रॉक्सीवान नामक दर्द निवारक दवा के साथ ही नींद की गोली के ढेर सारे रैपर बरामद किए हैं। उसके मोबाइल पर एक ही नम्बर से 80 मिस कॉल पाए गए हैं जिससे उसका मोबाइल शक के घेरे में है।

बहरहाल शनिवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित खगौल रोड स्थित बालाजी इंस्टीटय़ूट में आईटीआई का छात्र था। वह पिछले चार माह से मैनपुरा में अजय कुमार मेहता के मकान में किराए में रहता था। वह मूल रूप से भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के विश्वासपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम स्व. विभाष कुमार मित्र है।

मकान मालिक अजय ने बताया कि अमित ज्यादातर कमरे में रहता था और मोबाइल पर बहुत बात करता था। शुक्रवार की रात रोज की तरह करीब साढ़े नौ बजे मेन गेट बंद करने आए तो देखा कि वह अपने कमरे में टीवी देख रहा था।

करीब 11 बजे तक मोबाइल से उसके बात करने की आवाज मिली थी। अजय के अनुसार सुबह जब गेट खोलने आए तो देखा कि रोज की तरह अमित का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था पर टीवी चल रहा था। टीवी चलते देख वे उसके कमरे में गए तो देखा कि अमित फर्श पर पड़ा है। उसे उठाया मगर वह नहीं उठा। 

पानी का छींटा मारा, इसके बावजूद कोई हरकत नहीं होने पर पुलिस को खबर दी। थानाध्यक्ष जेएन मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा कि उसकी मौत की वजह क्या है? उन्होंने कहा कि उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। कमरे से दर्दनिवारक व नींद की दवाओं के रैपर बरामद किए गए हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°