पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
दो बच्चियों को मारी गोली, एक गंभीर
पटना, एजेंसी
First Published:17-05-12 11:27 AM
बिहार में राजधानी पटना के एक गांव में बुधवार देर रात अपराधियों ने दो सगी बहनों की गोली मार हत्या कर दी तथा एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक (फतुहा) सुनीता कुमारी ने गुरुवार को बताया कि कोलहर गांव निवासी राघो यादव केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का जवान है और पहली पत्नी की मौत के बाद उसने छह माह पूर्व ही दूसरी शादी की थी। उन्होंने बताया कि पहली पत्नी से राघो यादव की तीन पुत्रियां गुडिया (18), सोनी (14) और पूनम (12) थी।
श्रीमती सुनीता ने बताया कि राघो यादव बिहार से बाहर तैनात है और वह कल ही अपने कार्य पर चला गया था। उन्होंने बताया कि घर में उनकी दूसरी पत्नी के अलावा तीनों बेटियां थी। कल रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर तीनों बच्चियों को गोली मार दी जिससे गुडिया और सोनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे चिंताजनक स्थिति में पटना मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद से जवान की दूसरी पत्नी फरार है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
