राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
मंगलवार को खुलेगा मानेसर संयंत्र का ताला
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:20-08-12 04:51 PM
देश की नंबर एक कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया हरियाणा के मानेसर में अपने संयंत्र में एक महीने की तालाबंदी के बाद इसे मंगलवार को पुन: चालू करने जा रही है।
शुरू में कंपनी के 10 प्रतिशत श्रमिकों के साथ कम चलाया जाएगा और एक पाली में ही काम होगा। कंपनी ने 18 जुलाई को संयंत्र में हिंसा के बाद 21 जुलाई को तालाबंदी घोषित कर दी थी। हिंसा में एक वरिष्ठ अधिकारी की जान चली गई थी और करीब 100 कर्मचारी घायल हुए थे।
माएति सुजुकी इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (प्रशासन) एसवाई सिद्दीकी ने कहा कि हम 300 कर्मचारियों के साथ संयंत्र दोबारा खोल रहे हैं। इस कार्यबल के साथ हम महज एक पाली में सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में संयंत्र से प्रतिदिन करीब 150 कारों का उत्पादन किया जाएगा, जबकि इससे पहले यहां से प्रतिदिन 1,500 से 1,700 कारों का उत्पादन किया जाता था। संयंत्र में उत्पादन धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा।
कंपनी भारी पुलिस बल के बीच इस संयंत्र में उत्पादन बहाल करेगी। कंपनी ने संयंत्र के भीतर हिंसा में कथित तौर पर लिप्त पाए गए 500 स्थायी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का भी निर्णय किया है।
कंपनी की योजना अन्य 500 ठेका कर्मचारियों को भी हटाने की है। इस घटना से पहले, संयंत्र में 3,300 कर्मचारी थी जिसमें 1,528 स्थायी कर्मचारी थे। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए कंपनी 2 सितंबर से स्थायी कर्मचारियों की नई भर्ती शुरू करने जा रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
