उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
आर्थर रोड जेल के हालात को समझ रहे हैं सूरज
श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत
यूपी ले जाई जा रही थी शराब
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
First Published:23-06-12 10:43 PM
एंबेसडर कार, लाल बत्ती और सयरन भी। पर अंदर कोई ब्यूरोक्रेट या मंत्री नहीं बल्कि शराब तस्कर। वसंतकुंज नार्थ पुलिस के लिए यह खुलासा चौंकाने वाला था। नाके पर लाल बत्ती लगी एक एंबेसडर कार रोकी गई और उसमें बैठे लोगों पर संदेह हुआ। उन्हें जब उतरने को कहा गया तो वे धौंस दिखाने लगे लेकिन थोड़ी ही देर में असलियत सामने आ गई। कार में 22 काटरून में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थी। पूछताछ में पता चला कि यह शराब अवैध ढंग से हरियाणा से यूपी ले जाई जा रही थी। पुलिस से इस बरामदगी से पहले एक सूचना मिली थी कि एंबेसडर कार में दो लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस अधिकारियों को यह अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि उस एंबेसडर कार पर लाल बत्ती भी लगी है।
शुक्रवार को करीब तड़के सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद नाका लगाया गया। दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रसेवे पर करीब चार बजे एक एंबेसडर कार आई और उस पर लाल बत्ती भी लगी हुई थी। उसमें बैठे लोगों पर पुलिस को शक हुआ और उसे रोक लिया गया। जांच में असलियत सामने आ गई। कार पर हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर ही लगा हुआ था। कार में दो लोग भी सवार थे जो यूपी के रहने वाले हैं। उनके नाम नरेश कुमार और मोनू है, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो शराब बरामद की गइ्र्र है उन पर ‘केवल अरुणांचल’ में बेचने का स्टीकर लगा हुआ है। इसे बुलंदशहर में ले जाना था। गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए बुलंदशहर पुलिस से संपर्क किया गया है। पुलिस यह भी जांच करने में लगी है कि आखिर इससे पहले किस-किस तरीके से शराब ले जाई जाती रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यदि जरा भी लापरवाही होती तो तस्कर कामयाब हो जाते।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
