फोटो गैलरी

Hindi Newsपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ नहीं रहे

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ नहीं रहे

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरचरण सिंह बराड़ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने पर पिछले सप्ताह ही उन्हें पीजीआई...

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ नहीं रहे
एजेंसीSun, 06 Sep 2009 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरचरण सिंह बराड़ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने पर पिछले सप्ताह ही उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पत्नी पूर्व सांसद एवं राज्य मंत्री गुरबिंदर कौर बराड़ हैं जबकि पुत्र कांग्रेस विधायक कंवरजीत सिंह बराड़ हैं। 21 जनवरी 1922 को सराय नागा गांव में जन्मे बराड हरियाणा तथा उड़ीसा के राज्यपाल भी रहे। मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के बाद वह 31 अगस्त 1995 से 21 नवंबर 1996 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी अंत्येष्टि कल मुक्तसर जिले में उनके पैतृक गांव सराय नागा में किए जाने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें