फोटो गैलरी

Hindi Newsछियालेख हिमस्खलन में लापता जवान हुआ शहीद

छियालेख हिमस्खलन में लापता जवान हुआ शहीद

ब्यास घाटी के छियालेख में चॉकू ग्लेशियर टूटने से शहीद हुए जवानों को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। घटना में लापता जवान सिग्नलमैन साहब सिंह का शव भी मिल गया। वहीं घायलों का आर्मी अस्पताल...

छियालेख हिमस्खलन में लापता जवान हुआ शहीद
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 04 Mar 2015 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्यास घाटी के छियालेख में चॉकू ग्लेशियर टूटने से शहीद हुए जवानों को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। घटना में लापता जवान सिग्नलमैन साहब सिंह का शव भी मिल गया। वहीं घायलों का आर्मी अस्पताल पिथौरागढ़ में इलाज चल रहा है।

दो मार्च को धारचूला क्षेत्र के छियालेख चेकपोस्ट में हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हुए कुमाऊं स्काउट के हवलदार संतोष चंद और जवान प्रदीप कुमार के पार्थिव शरीर बुधवार को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ लाए गए। संतोष का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बूगा आठगांव शिलिंग लाया गया। रामेश्वर घाट में सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। वहीं, प्रदीप कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव वल्थी मुनस्यारी भेजा गया। मदगिनी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना में लापता हुए सिग्नलमैन साहब सिंह निवासी हरियाणा भी शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर उनके गांव भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें